रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं संकल्प के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को शहर में सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम का किया गया। पुरानी आईटीआई स्थित शहीद मदनलाल धींगड़ा सामुदायिक केंद्र प्रांगण में बुधवार सुबह 9 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने वर्चुअली संदेश दिया। उन्होंने 25 वर्षों की जनसेवा यात्रा और विकसित भारत के संकल्प पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्षों में सेवा को ही संगठन और सरकार का मूल मंत्र बनाया है। सेवा ज्योति कलश यात्रा इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के उपरांत सेवा ज्योति यात्रा समारोह स्थल से वाहन के माध्यम से सुभाष चौक के लिए रवाना हुई, जहां यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।