रोहतक नगर निगम के 640 सफाई कर्मचारियों की 20वें दिन भी हड़ताल जारी रही। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रोहतक इकाई ने नगर निगम कार्यालय परिसर में हड़ताल के दौरान नारेबाजी की। हड़ताल 26 अगस्त तक बढ़ाई गई । लगातार हड़ताल से शहर में 1100 टन कचरा फैला है। नगर निगम अधिकारी एजेंसी की मदद से कचरा उठान कराने के लिए मोर्चा संभाल रहे हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस भी साथ रहती है लेकिन कूड़ा उठान की गति धीमी बनी होने से गंदगी बढ़ रही है।