फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआईएमएस में निदेशक डॉ. एमजी वशिष्ठ ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रोहतक। दिवाली पर किसी भी मरीज को इलाज में परेशानी न हो, इसके लिए पीजीआईएमएस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। निदेशक डॉ. एमजी वशिष्ठ और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधीर अत्री ने शनिवार को इमरजेंसी और ट्रॉमा सेंटर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और फार्मासिस्टों से बातचीत की और दिवाली की रात के लिए विशेष इंतजामों की समीक्षा की। कुलपति डॉ. एचके.अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा सरकार और पीजीआईएमएस प्रशासन का एक ही लक्ष्य है कि दिवाली की खुशियों के बीच किसी को भी चिकित्सा सहायता की जरूरत पड़े तो उसे तुरंत, बेहतर और बिना देरी के इलाज मिले। निदेशक डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि डीएमएस इंचार्ज को आदेश दिए गए हैं कि इमरजेंसी में आने वाले मरीजों के इलाज में कोई कमी न रहे। सभी इमरजेंसी दवाओं की तुरंत खरीद के निर्देश दिए गए हैं। ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टरों की संख्या दोगुनी कर दी गई है। मास कैजुअल्टी आने पर तुरंत सूचना देने और सभी डॉक्टरों को स्टैंडबाय रहने के आदेश दिए गए हैं। रात में एक की जगह दो जीडीएमओ की ड्यूटी लगाई गई है। पटाखों से झुलसकर आने वाले मरीजों के लिए अलग से बेड रिजर्व किए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें