फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेवाड़ी: होटलों में पुलिस की रेड, 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा

रेवाड़ी। जिले में कथित अवैध गतिविधियों और ट्रैफिकिंग की सूचना पर पुलिस ने दो अलग-अलग होटलों में छापेमारी की। पुलिस के अनुसार, दोनों स्थानों पर गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 7 लड़कों और 5 लड़कियों को पकड़ा गया है। पुलिस ने मामले में नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। एएसपी दीपिका अग्रवाल ने बताया कि पहली कार्रवाई बिठवाना चौक स्थित होटल रोपलैंड में की गई। यहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रेड की। कार्रवाई के दौरान कुछ लड़कों के साथ दो लड़कियों को पकड़ा गया। दूसरी कार्रवाई आर्मी कैंटीन क्षेत्र स्थित एसआरपी होटल में की गई। यह क्षेत्र थाना रामपुरा के अंतर्गत आता है। पुलिस ने सूचना के आधार पर यहां भी जाल बिछाकर रेड की। कार्रवाई के दौरान चार लड़के और तीन लड़कियां पकड़ी गईं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक सूचना दोनों होटलों में ट्रैफिकिंग का काम चलने की थी। इसी इनपुट के आधार पर दोनों थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। हालांकि, अभी मामले की जांच शुरुआती स्तर पर है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि पकड़े गए लोगों की भूमिका क्या थी तथा वहां किस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही थीं। अधिकारी ने यह भी कहा कि शहर के अन्य होटलों और कैफे में भी यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना मिलती है तो पुलिस वहां भी कार्रवाई करेगी। पुलिस के अनुसार, कैफे की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायत मिलने पर भी जांच और रेड की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें