फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसराना: हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगी कार में 3070 रुपये का पेट्रोल डलवाकर चालक फरार

इसराना। पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर इसराना स्थित एनसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के नजदीक स्थित गुरु नानक फिलिंग स्टेशन पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर (लोगो) लगी एक सफेद आई-20 कार का चालक 3070 रुपये का पेट्रोल डलवाकर सेल्समैन को चकमा देकर फरार हो गया। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। थाना इसराना पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पेट्रोल पंप प्रबंधक पिंकू माड़ी और पीड़ित सेल्समैन रिंकू ने बताया कि घटना 21 सितंबर की दोपहर करीब 2:51 बजे की घटना है। पुलिस का लोगो लगी एक सफेद आई-20 कार पंप पर आकर रुकी। कार में अकेला व्यक्ति सवार था। उसने नीचे उतरकर सेल्समैन से 30 लीटर पेट्रोल डालने को कहा। पेट्रोल भरने के दौरान आरोपी कार चालक बाहर खड़ा रहा और सेल्समैन से सामान्य बातचीत करता रहा ताकि किसी को उस पर कोई संदेह न हो। पेट्रोल डलवाने के बाद आरोपी ने कहा कि उसका मोबाइल कार में रखा है और वह ऑनलाइन भुगतान करेगा। इसके बाद वह कार में बैठ गया। जैसे ही बाहर खड़े सेल्समैन रिंकू ने ऑनलाइन पेमेंट लेने के लिए क्यूआर/स्वैप मशीन उठाई वह गाड़ी तेज रफ्तार में लेकर भाग गया। भागने की हड़बड़ी में आरोपी कार का फ्यूल कैप (ढक्कन) भी खुद ही बंद करने लगा था। सीसीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी घटना के तुरंत बाद पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने कार का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में गायब हो गया। पंप प्रबंधक ने बताया कि कार की नंबर प्लेट पर स्क्रैच (खरोंच) लगे हुए थे ताकि नंबर स्पष्ट न पढ़ा जा सके। पेट्रोल पंप प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज और लिखित शिकायत इसराना थाना पुलिस को सौंप दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। थाना इसराना के प्रभारी हरिराम ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें