फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचकूला: नर्सिंग कर्मचारियों को धरने से उठाने पहुंची पुलिस, अस्पताल में तनावपूर्ण माहौल

पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित नागरिक अस्पताल में पिछले कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे नर्सिंग कर्मचारियों को हटाने के लिए पुलिस बल अस्पताल परिसर में पहुंचा। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों से धरना स्थल खाली कर सेक्टर-5 स्थित धरना स्थल पर जाकर प्रदर्शन करने को कहा, जिसके बाद अस्पताल परिसर में तनाव का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, एक मरीज की मौत के मामले में छह नर्सिंग अधिकारियों और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को निलंबित किए जाने के विरोध में नर्सिंग कर्मचारी पांच दिनों से हड़ताल पर हैं। कर्मचारी निलंबित साथियों की बहाली और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें