फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्रगढ़: राजस्थान में डीएसपी बनने पर सचिन तंवर होंगे सम्मानित, बृजभूषण शरण सिंह होंगे मुख्य अतिथि

महेंद्रगढ़। अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी सचिन तंवर का उनके पैतृक गांव पाथेड़ा में 30 अगस्त को सुबह 11 बजे स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। उन्हें हाल ही में राजस्थान पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया है। इस कार्यक्रम में कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पत्रकारवार्ता में जिला पार्षद जीवन राव ने बताया कि सचिन तंवर ने जूनियर एशियन गेम में गोल्ड मेडल जीता था और भारतीय टीम के कप्तान रहे थे। उन्होंने सीनियर एशियन गेम में भी गोल्ड मेडल हासिल किया है। वह कबड्डी में रेडर के रूप में खेलते हैं। पहले वह इंस्पेक्टर थे और अब पुलिस उपाधीक्षक के पद पर पदोन्नत हुए हैं। पाथेड़ा गांव की पंचायत ने मिलकर इस सम्मान समारोह का निर्णय लिया है। कार्यक्रम में रवि चौहान और अतरलाल सहित कई नेता व समाजसेवी शामिल होंगे। युवाओं में इस कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के अध्यक्ष भी रहे हैं, इसलिए कुश्ती से जुड़े खिलाड़ी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। गांव पाथेड़ा में स्वागत समारोह के लिए टेंट आदि की व्यवस्था की गई है। पूरे गांव को मीडिया और व्यक्तिगत संपर्क के माध्यम से निमंत्रण दिया गया है। आयोजकों ने बताया कि पहले अंतरराष्ट्रीय गोल्ड मेडल जीतने पर घर में मृत्यु के कारण सचिन का स्वागत नहीं हो पाया था। यह समारोह उनकी पदोन्नति और खेल उपलब्धियों का सम्मान करने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान रवि, दीपक और अंकित भी मौजूद रहे। युवाओं के लिए कर सकते है घोषणा जबर सिंह ने कहा कि युवा अगर पढ़ाई में थोड़ा कमजोर भी हैं और खेल में ध्यान देते हैं, तो नौकरी के बहुत अवसर हैं। इस क्षेत्र से और खिलाड़ी निकलें, यह मुख्य आयोजक रवि चौहान का उद्देश्य है। कार्यक्रम के बाद बृजभूषण शरण सिंह गांव में श्रीराम मूर्ति का शिलान्यास भी करेंगे। संभावना है कि इस अवसर पर खेल को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जा सकती हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें