फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सुबह से ही 50 से अधिक बच्चों को पिलाई खुराक

जिले में दो दिवसीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को एलएनजेपी अस्पताल में शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन सुबह से ही बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का सिलसिला शुरू हो गया। अस्पताल में दोपहर तक 50 से अधिक बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स पिलाई जा चुकी थीं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में 96 हजार से अधिक बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। अभियान के तहत रविवार को जिले के अलग-अलग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। यहां पूरे दिन स्वास्थ्य कर्मचारी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगे। अभिभावक अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल में ले जाकर खुराक पिला सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें सोमवार, 23 नवंबर को घर-घर जाकर पोलियो अभियान चलाएंगी। इस दौरान झुग्गी-झोपड़ियों से लेकर ईंट-भट्ठों तक रहने वाले परिवारों के बच्चों को भी कवर किया जाएगा। स्वास्थ्य कर्मचारी घरों में जाकर यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक पीने से वंचित न रहे। विभाग का प्रयास है कि अभियान के निर्धारित लक्ष्य को पूरा करते हुए अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच बनाई जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें