फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: पुलिस ने 40 सफाई कर्मचारियों को हिरासत में लिया, प्रशासन ने दमकल केंद्र से बाहर निकलवाए टिप्पर; कई टिप्पर मिले खराब

कुरुक्षेत्र में शनिवार देर शाम टिप्पर ठेकेदार ने पुलिस बल की तैनाती में टिप्पर बाहर निकाल लिए। टिप्पर बाहर निकालने का विरोध करने वाले करीब 40 धरनारत सफाई कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस उन्हें हिरासत में लेने के बाद थाना शहर थानेसर लेकर पहुंची, जहां सफाई कर्मचारियों की नारेबाजी जारी रही। दूसरी ओर डीएमसी अमन कुमार वर्मा व डीएसपी गुरविंद्र ने इसके बाद दमकल केंद्र में खड़े टिप्परों को बाहर निकलवाया। टिप्परों को स्टार्ट करवाने की कोशिश पर करीब दर्जन भर टिप्पर स्टार्ट नहीं हो पाए। कुछ टिप्पर के टायर पेंचर मिले तो कई लॉक मिले और उनकी चाबियां गायब मिली। इसके बाद मौके पर मिस्त्री को बुलाकर उन्हें ठीक करवाया गया। डीएमसी अमन ने कहा कि जो टिप्पर ठीक उनसे आज रात से ही कूड़े का उठान डोर टू डाेर शुरू कर दिया जाएगा व जो खराब है उन्हें आज रात ही ठीक करवा लिया जाएगा। रविवार से पूरे शहर में टिप्पर कूड़ा उठान शुरू कर देंगे। अगर धरनारत कर्मचारी उन्हें सफाई करने में अड़चन पैदा करते हुए तो पुलिस का भी सहयोग लिया जाएगा। वहीं, डीएसपी गुरविंद्र ने कहा कि 40 के करीब प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पूरी कार्रवाई शांतिपूर्वक रही। किसी प्रकार का बल प्रयोग करने की जरूरत नहीं पड़ी। अभी प्रशासन से विचार कर रहे हैं कि उन्हें छोड़ दिया जाए या नहीं। अगर नगर परिषद से कोई शिकायत मिलती है तो गिरफ्तार भी कर लिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें