फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झज्जर: घासीराम नैन की श्रद्धांजलि सभा को लेकर बैठक आयोजित

झज्जर। किसान नेता घासीराम नैन की याद में उनकी पुण्यतिथि पर हर्ष वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। जिला प्रधान सुनील माजरा ने बताया कि 20 सितंबर को किसान मसीहा घासीराम नैन की 9वीं पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किसान भवन सेक्टर 35 चंडीगढ़ में किया जाएगा। जिला कार्यकारिणी की बैठक में अच्छी संख्या में चंडीगढ़ पहुंचने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर कई किसान नेता पहुंचेंगे और श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। उसके बाद उनके जीवन व उनके संघर्षों पर लिखी पुस्तक का विमोचन किया जाएगा। उसके बाद कृषि संकट में समाधान विषय पर एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में सुनील माजरा जिला प्रधान, सूबेदार चरण सिंह संरक्षक, कैप्टन सत्यवीर प्रेस प्रवक्ता, सतपाल कादयान, वेद प्रकाश, महावीर, धर्मेंद्र, खजान सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें