फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोहाना: शहर में आधी रात को चला सफाई अभियान, सफाई कर्मचारियों ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन; पुलिस ने हिरासत में लिया

शहर में प्रशासन द्वारा देर रात सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान धरना-प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। कुछ महिला कर्मचारी जेसीबी के आगे लेट गई जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रशासन ने देर रात्रि करीबन साढ़े दस बजे शहर के मुख्य मार्गों पर सफाई अभियान शुरू किया। इससे पहले धरने पर शहर में प्रदर्शन कर रहे सफाई कर्मचारियों को पुलिस बसों में भरकर समैन, पारता और भुना गांवों की ओर ले जाया गया। करीब दो घंटे तक हिरासत में रखने के बाद उन्हें टोहाना की सीमा पर छोड़ दिया गया। इस पूरी कार्रवाई के दौरान शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार और सदर थाना प्रभारी साधुराम के नेतृत्व में भारी पुलिस बल तैनात रहा। अभियान के दौरान अफरा-तफरी का माहौल बन गया। एक 44 वर्षीय महिला सफाई कर्मचारी राधा रानी घबराहट के कारण बेहोश होकर गिर पड़ी। प्रशाशन ने तुरंत उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। कर्मचारी नेता रविन्द्र और सुभाष ने प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि वे अपने हकों के लिए शांतिपूर्ण धरने पर बैठे हैं, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनसुना कर रही है और दमनकारी नीति अपना रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें