मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लोगों को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने हरतालिका तीज और हिंदी दिवस की भी बधाई दी। सीएम ने कहा कि भगवान श्री गणेश सभी के जीवन से बाधाए दूर करें तथा सुख, समृद्धि और सफलता प्रदान करें। माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा से प्रत्येक परिवार में प्रेम, सौहार्द और खुशहाली बनी रहे। सैनी ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी संस्कृति, हमारे संस्कार और हमारी राष्ट्रीय चेतना की सशक्त अभिव्यक्ति है।