फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिवानी में सड़क हादसे में दादा-पोते की मौत, दो युवक गंभीर घायल

भिवानी-जींद मार्ग पर तिगड़ाना मोड़ के नजदीक सोमवार रात कार और कैंटर की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में गांव मिताथल निवासी रिश्ते में दादा-पोता लगने वाले दो लोगों की मौत हो गई, जबकि रोहतक निवासी दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतकों की पहचान गांव मिताथल निवासी सत्यनारायण (68) और गांव मिताथल के निवासी, फिलहाल भिवानी की कीर्ति नगर कॉलोनी में रह रहे सनूप (28) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में रोहतक के प्रीत विहार निवासी दीपांशु और रामगोपाल कॉलोनी निवासी आशीष घायल हो गए। गांव मिताथल के सरपंच प्रतिनिधि नरेश कुमार ने बताया कि कार सवार लोग सोमवार रात भिवानी से अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान तिगड़ाना मोड़ के पास उनकी कार सामने से आ रहे कैंटर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सवार सनूप और सत्यनारायण की मौत हो गई, जबकि दीपांशु और आशीष गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में जान गंवाने वाले सनूप के पिता राजपाल हरियाणा पुलिस में एएसआई के पद पर तैनात हैं। सनूप का एक छोटा भाई भी है। उसकी शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी और उसका डेढ़ साल का बेटा है। हादसे के बाद मासूम बच्चे के सिर से पिता का साया उठ गया। वहीं, सत्यनारायण के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। वह खेती-बाड़ी करते थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें