भिवानी। वैश्य महाविद्यालय भिवानी के स्वपोषित विभाग द्वारा मंगलवार को दीपोत्सव-2026 मनाया। अत: महाविद्यालय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। प्रतियोगिताओं में 11 विधाओं में 7 महाविद्यालयों के 100 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समारोह का शुभारंभ वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरतन गुप्ता, महासचिव पवन बुवानीवाला, वैश्य महाविद्यालय प्रबंध समिति के कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, ट्रस्टी विजयकिशन अग्रवाल, प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल, स्वपोषित विभाग की निदेशक डॉ. प्रोमिला सुहाग, महाविद्यालय के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. हरिकेश पंघाल ने किया। प्रतियोगिताओं के परिणामों की जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्रेस प्रवक्ता ललित शर्मा ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में आदर्श महिला महाविद्यालय की छात्रा आशा ने प्रथम, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी की छात्रा सलोनी ने द्वितीय व टी आई टी कॉलेज की छात्रा राखी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।मेहंदी प्रतियोगिता में तो आई टी कॉलेज की छात्रा महक ने प्रथम, चौधरी बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज भिवानी की छात्रा महक जांगड़ा ने द्वितीय व चौधरी बंसीलाल पॉलिटेक्निक कॉलेज भिवानी की छात्रा कीर्ति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया