साहा। क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में चोरों के हौसले बुलंद हैं। बिहटा गांव में चोरों ने एक साथ 5 से 6 ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए ट्यूबलों के कोठों कमरे के ताले और दीवारें तोड़ डालीं और वहां रखे ट्रांसफार्मरों से कीमती सामान चोरी कर ले गए। इस दुस्साहसिक वारदात के बाद से किसानों में भारी रोष और दहशत का माहौल है। किसानों का कहना है कि एक तरफ वे मौसम की मार और खेती की बढ़ती लागत से पहले से ही परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर खेतों में सक्रिय चोर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। इस घटना से खेतों की सिंचाई व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है। खेतों में हर दूसरे दिन चोरी किसानों ने पीड़ा साझा करते हुए बताया कि केवल बिहटा ही नहीं, आस पास के खेतों में भी चोरों ने तांडव मचा रखा है। वहां लगभग हर दूसरे दिन बिजली की तारें काटने और ट्रांसफार्मरों से सामान निकालकर बेचने की घटनाएं आम हो गई हैं। पलविंद्र सिंह और गुरप्रीत सिंह गुरी हुंडल सहित अन्य किसानों ने चिंता जताते हुए कहा कि लगातार हो रही इन वारदातों से किसानों की नींद उड़ गई है।