भौवापार स्थित मुंजेश्वरनाथ धाम के शिव सरोवर पर शुक्रवार को देवोत्थान एकादशी के अवसर पर दीपोत्सव का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बाद सरोवर की सीढ़ियों पर हजारों दीप जलाए गए। श्रद्धालुओं और शिवाय जन कल्याण सेवा समिति की ओर से दीपों की व्यवस्था की गई। समिति के डॉ. रजनीश त्रिपाठी ने बताया कि समस्त सृष्टि के कल्याण की कामना से हर वर्ष यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।