सेंट एंड्रयूज पीजी कॉलेज में आयोजित वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का समापन हो गया। इस अवसर पर विभिन्न स्पर्धाओं में विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ईपीएफओ कमिश्नर अभिषेक कुमार मिश्र, विशिष्ट अतिथि प्रो. राजवीर सिंह, कॉलेज की प्राचार्य प्रो. आरएन सैमुअल सहित शिक्षक उपस्थित रहे।