बेलीपार थाना क्षेत्र के हाटा में शनिवार सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग-24 पर सड़क हादसे में एक हाथी की मौत हो गई, जबकि महावत समेत दो युवक घायल हो गए। ईंट-भट्ठे के सामने सुबह करीब छह बजे अज्ञात वाहन ने हाथी को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।