खजनी थाना में दुर्गा पूजा को लेकर खजनी प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। थाने में एसडीएम कुणाल रस्तोगी की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीओ दीपांशी राठौर और थाना प्रभारी दीनानाथ सरोज मौजूद रहे। थाना क्षेत्र में 197 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित होंगी। अधिकारियों ने सुरक्षा और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। डीजे की निर्धारित ध्वनि सीमा का पालन अनिवार्य होगा। प्रतिमा विसर्जन कृत्रिम तालाबों में कराया जाएगा।