शहर में रविवार से रामलीलाओं का मंचन शुरू हो गया। पहले दिन कहीं नारद मोह और विश्वमोहिनी स्वयंवर के प्रसंग तो कहीं राजा दशरथ और कैकेयी के संवाद, पुत्रेष्टि यज्ञ और भगवान श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन हुआ। सेक्टर-21ए स्थित नोएडा स्टेडियम में श्री सनातन धर्म रामलीला समिति की ओर से गणेश पूजन के साथ रामलीला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया।