दिल्ली के जंतर-मंतर पर 10 अक्तूबर को प्रस्तावित प्रदर्शनों को देखते हुए जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली जाने वाले लोगों पर नजर रखने के लिए मेट्रो स्टेशनों और रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। स्टेशनों पर यात्रियों की जांच की जा रही है। प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन सतर्क है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।