फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: लघु सचिवालय में बनेगा वर्षा जल संचयन सिस्टम, 19.30 लाख रुपये होंगे खर्च

अनुज कुमार Updated Sat, 05 Sep 2026 08:12 PM IST

लघु सचिवालय परिसर में बारिश के पानी को संरक्षित करने और भूजल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से वर्षा जल संचयन (रेन वाटर हार्वेस्टिंग) सिस्टम बनाया जाएगा। इसके निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़क) की ओर से 19.30 लाख रुपये खर्च होंगे। प्रशासन बारिश के पानी के संचय को लेकर कदम उठा रहा है। इसके तहत सरकारी कार्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग लगाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी के तहत लघु सचिवालय में रेन वाटर हार्वेस्टिंग का निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता चरणदीप सिंह ने बताया कि इसके निर्माण का टेंडर जारी कर दिया गया है। इसके अलावा रेस्ट हाउस परिसर सिविल लाइंस में चार रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित किए जाएंगे। इसके लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं। इसके माध्यम से बारिश के पानी को फिल्टर कर जमीन में पहुंचाया जाएगा। इससे भूजल रिचार्ज में मदद मिलेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें