फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सफाई व्यवस्था में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी, फील्ड में उतरकर काम की निगरानी करें अधिकारी

नगर निगम गुरुग्राम के आयुक्त डॉ. पंकज ने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था की प्रभावी निगरानी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त ने एजेंसियों को टेंडर की सभी शर्तों का गंभीरता से पालन करने को कहा। निगमायुक्त शनिवार को अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बेहतर बनाना निगम की प्राथमिक जिम्मेदारी है। अधिकारियों और एजेंसियों को गंभीरता, जवाबदेही और समन्वय से काम करना होगा। उन्होंने डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था को जल्द सुचारु करने पर जोर दिया। नई एजेंसियों को द्वितीयक संग्रहण केंद्र और पार्किंग स्थल जल्द सौंपने के निर्देश दिए गए। जीपीएस और आरएफआईडी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समय में पूरे करने को कहा गया। संयुक्त आयुक्तों को अपने क्षेत्रों में डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण की वास्तविक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें