फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: 22 वें दिन भी निगम कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 30 अगस्त तक अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी

हरियाणा में नगरपालिका कर्मचारी संघ और अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल वीरवार को 22वें दिन भी पुराने नगर निगम कार्यालय में जारी रही। कर्मचारी हरियाणा सरकार पर 13 मई को हुए समझौते का पालन न करने और वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 30 अगस्त तक उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो हड़ताल अनिश्चितकालीन आंदोलन में बदल जाएगी। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के वरिष्ठ उप प्रधान सम्मी बोहत और फायर के जिला प्रधान साहुन खान ने की। संचालन सचिव धर्मेंद्र जिंगाला और कोषाध्यक्ष भारत कांगड़ा ने किया। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में 1175 फायरमैन और 13000 पालिका रोल के कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करना और अन्य मानी गई मांगों के पत्र जारी करना शामिल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें