फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटी उम्र में ही रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर दिशा पांचाल ने दिया खेल प्रतिभा का परिचय

फरीदाबाद में छोटी उम्र में ही रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन कर कक्षा दूसरी की छात्रा दिशा पांचाल ने अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया है। दिशा ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में तीन स्वर्ण पदक जीतने के बाद राज्य स्तर पर भी दो रजत और एक कांस्य पदक हासिल किया। इसके अलावा उन्होंने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी हिस्सा लिया। दिशा श्री चैतन्य टेक्नो स्कूल की फरीदाबाद-1 शाखा में पढ़ती हैं। उन्होंने रोलर स्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अंतर्गत 6 से 8 वर्ष आयु वर्ग की क्वाड स्पीड स्केटिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। सेक्टर-14 स्थित डीएवी में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में दिशा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण पदक जीते। इसके बाद गुरुग्राम के स्केटर बालियावास में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें