देहरादून के रेसकोर्स स्थित बन्नू स्कूल ग्राउंड में दशहरा पर्व पर होने वाले रामलीला महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952 के पदाधिकारियों ने हनुमान ध्वज की स्थापना की। इस दौरान समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे। हनुमान ध्वज स्थापना के साथ रामलीला महोत्सव को लेकर धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई।