जिला योजना समिति के चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रियासत अली मोंटी ने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को हराकर जीत हासिल की। चुनाव में रियासत अली मोंटी को कुल 20 मतों में से 11 मत मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी प्रदीप नेगी को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। इस तरह रियासत अली मोंटी ने दो मतों के अंतर से जीत दर्ज की।