फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून में 205वीं रक्षा पेंशन अदालत आयोजित, 241 शिकायतों में से 131 का मौके पर निस्तारण

देहरादून में शुक्रवार को पूर्व सैनिकों और रक्षा पेंशनरों की समस्याओं के समाधान के लिए 205वीं रक्षा पेंशन अदालत का आयोजन किया गया। दून सैनिक इंस्टीट्यूट में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन रक्षा लेखा वरिष्ठ महानियंत्रक पदम लाल नेगी ने किया। यह आयोजन रक्षा मंत्रालय के परामर्श से रक्षा लेखा महानियंत्रक, नई दिल्ली के तत्वावधान में रक्षा लेखा नियंत्रक (पेंशन संवितरण), मेरठ की ओर से किया गया। इसमें देहरादून और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिकों, रक्षा पेंशनरों और रक्षा विभाग के सिविल कर्मचारियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी गईं। कार्यक्रम में पेंशन से जुड़ी जानकारी देने के साथ ही शिकायतों के समाधान के प्रयास किए गए। अधिकारियों के अनुसार, आयोजन में कुल 241 मामले पंजीकृत हुए, जिनमें से 131 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। यह पहली बार है जब देहरादून में रक्षा पेंशन अदालत आयोजित की गई। उद्घाटन के दौरान पदम लाल नेगी ने सैनिकों और उनके परिवारों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पेंशनरों की समस्याओं का समाधान उनके अपने शहर में करना इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें