फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्ग: मजाक में गाली-गलौज से भड़का विवाद, भांजे ने मामा के दोस्त की पीट-पीटकर कर दी हत्या

Mon, 21 Sep 2026 07:46 AM IST
दुर्ग-भिलाई ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुर्ग

जामुल थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम शराब पार्टी के दौरान विवाद के बाद एक युवक ने अपने मामा के दोस्त की ईंट और लोहे की बाल्टी से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में मामा और भांजे को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार, जामुल के बाजार चौक स्थित ममता मेडिकल के पास रविवार देर शाम पुरन भारती निवासी उतई-खोपली अपने दोस्त मनीष बघेल और उसके भांजे राज जोशी के साथ बैठकर शराब पी रहा था। इसी दौरान पुरन भारती अपने दोस्त मनीष बघेल के साथ मजाक करते हुए गाली-गलौज करने लगा। इससे नाराज होकर राज जोशी ने घर में रखी ईंट और लोहे की बाल्टी से पुरन भारती के सिर पर कई बार वार कर दिया।

पढे़ं:  सीजी क्राइम: धमतरी में हेरोइन तस्करी का खुलासा, 21.51 ग्राम चिट्टा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार हमले में पुरन भारती गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के दोस्त मनीष बघेल ने जामुल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले में मामा मनीष बघेल और भांजे राज जोशी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दुर्ग शहर एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची थी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें