{"_id":"6197a1d09214095a0a5a363f","slug":"dev-deepawali-2021-celebration-in-kashi-varanasi-on-ganga-ghat-planetarium-decorated-on-land-of-shiva","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देव दीपावली: दीपमालाओं की लड़ियों से काशी की धरा पर सजा तारामंडल, घाटों पर दिख रही अलौकिक छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देव दीपावली: दीपमालाओं की लड़ियों से काशी की धरा पर सजा तारामंडल, घाटों पर दिख रही अलौकिक छटा
Fri, 19 Nov 2021 06:53 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Fri, 19 Nov 2021 06:53 PM IST
सार
कार्तिक पूर्णिमा की शाम जैसे जैसे गहरा रही है बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है। काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं।
विज्ञापन
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कार्तिक पूर्णिमा के दिन शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध देव दीपावली के मौके पर भगवान भोलेनाथ की नगरी काशी देवताओं के स्वागत के लिए दीपों की रोशनी को जगमग हो रही है। गंगा का अर्धचंद्राकार किनारा दैवीय आभा से दमक उठा।
विज्ञापन
सुरसरि के घाटों पर ओर से छोर तक दीपों का तारामंडल इठलाने लगा तो पूनम का चांद भी शरमा सा गया। कहीं फूलों की लड़ियां सजीं तो कहीं रंगोलियां। कहीं हल्दी-चंदन से अल्पनाएं उकेरी गईं तो कहीं फुलझड़ियों की सतरंगी बौछारें उत्सव में आनंद का संचार करती रहीं।
विज्ञापन
देव दीपावली पर बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है। काशी में देवों की दीपावली धूमधाम से मनाई जा रही है। शाम से ही गंगा घाटों पर दीपों का चंद्रहार दिख रहा है। घाटों की इस अलौकिक छटा को देखने के लिए देश विदेश से लोग आए हुए हैं। अस्सी से राजघाट तक विविध कार्यक्रम हो रहे हैं। कहीं सुरों की खनक तो कहीं पटाखों की धमक सनाई दे रही है। लाखों की भीड़ जुटी है।
विज्ञापन
घाट से लेकर गंगा की लहरों तक फूलों की महक के साथ इंद्रधनुषी अलौकिक छठा देखने को मिल रही है। मानो आकाश के सितारे धरा पर उतर आए हों। लाखों दीपों से घाट जगमगा रहे हैं। पूर्णिमा की शाम जैसे जैसे गहरा रही है बनारस के सभी 84 घाटों सहित 36 कुंडों की रौनक देखते बन रही है। काशी में सिर्फ घाट ही नहीं बल्कि मकानों, दुकानों और सड़कों पर भी लोग दीप जलाकर देवी देवताओं का स्वागत कर रहे हैं। शाम के साथ साथ ही यहां का नजारा अलौकिक होने लगा है।
इस बार घाटों पर विशेष आयोजन
वाराणसी में देव दीपावली
- फोटो : अमर उजाला
देव दीपावली को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए इस बार घाटों पर विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। राजघाट से अस्सी के बीच दीपों की जगमगाहट के साथ ही काशी की धर्म, कला और संस्कृति भी झलक भी देखने को मिल रही है। इसके लिए संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग ने खास तैयारियां की हैं।
इस बार सबसे खास बात यह है प्रशासन गंगा के दूसरी तरफ भी दीप दीपावली का आयोजन कर रहा है। प्रदेश के अलग अलग शहरों से जुड़ी पंरपंराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही काशी के नृत्य और संगीत की झलक दिखाई दे रही है।
चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था
देव दीपावली पर राजघाट से सामने घाट के बीच के गंगा घाटों की निगहबानी तीन ड्रोन कैमरों की मदद से की जा रही है। वहीं, गंगा घाटों की ओर जाने वाले मार्गों की निगरानी सीसी कैमरों से की जा रही है। गंगा घाटों पर बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड की टीम मौजूद है।