{"_id":"5c76cb8ebdec2211ac1affdb","slug":"rain-increaces-cold-water-logging-create-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी, जलभराव से आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी, जलभराव से आफत
Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
हरदोई
हरदोई
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार रात भर हुई बारिश और शीत लहर से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट होने से लोग फिर से गर्म कपड़ों में दिखे। बुधवार सुबह लोग उठे तो बारिश और ठंड के साथ जलभराव ने भी परेशानी खड़ी कर दी। शहर के प्रमुख चौराहों, पुलिस चौकी और कार्यालयों में पानी भर गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हुई। मौसम वैज्ञानिक ने दो से तीन दिन और बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
मंगलवार रात 11 बजे के बाद ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। बुधवार सुबह नौ बजे तक बारिश होती रही। लगातार हुई बारिश के बाद शहर के कई हिस्से पानी-पानी नजर आए। नुमाइश चौराहे का एक हिस्सा पानी में डूबा रहा तो सिनेमा रोड, धर्मशाला रोड, मुन्ने मियां चौराहे के निकट जलभराव हो गया। पुलिस चौकी सदर में भी पानी भर गया। बुधवार सुबह पारा लुढ़कने से ठंड का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री रिकार्ड किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम 23 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री था। कुल 17 मिलीमीटर बारिश हुई है।
विज्ञापन
फसलों को नुकसान, किसानों के चेहरे मुर्झाए
हरदोई। बेमौसम हुई बरसात से किसानों की धड़कने तेज हो गईं हैं। आलू, सरसों, मटर, अरहर, धनिया, चना, मसूर की फसलों को नुकसान हुआ है। जबकि देर से गेहूं की फसल बोने वाले किसानों को बारिश से फायदा होगा। हरपालपुर में कटियारी क्षेत्र में बारिश से आलू, मटर, सरसों समेत दलहनी व तिलहनी फसलों और गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बिछ सी गई है। इसके अलावा माधौगंज, मल्लावां, संडीला व शाहाबाद प्रतिनिधियों के अनुसार भी क्षेत्र में बारिश हुई और फसलों को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
बरसात ने रोकी रावध वध की लीला
हरदोई। बारिश के कारण नुमाइश मैदान में भी जलभराव हो गया। जिसके कारण रावध वध की लीला नहीं हो सकी। आयोजक राम प्रकाश शुक्ला ने बताया कि ग्राउंड तैयार होने पर ही रावध वध की लीला होगी।