दुनिया में कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 2 हजार से ज्यादा की मौत, डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकी
दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दुनियाभर में कोरोना वायरस की वजह से मौतों की संख्या एक लाख 20 हजार हो गई है। वहीं, अभी तक दुनियाभर में इस महामारी से संक्रमित लोगों की संख्या 19 लाख के पार पहुंच गई है। इधर, अमेरिका ने डब्ल्यूएचओ की फंडिंग रोकने की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान में लॉकडाउन 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया गया है। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्सः
- जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 2,228 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई है।
- अमेरिका के विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की फंडिंग पर रोक लगाने संयुक्त राष्ट्र संघ ने नाराजगी जताई है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के हवाले से कहा गया है कि यह संसाधनों को कम करने का समय नहीं है।
- समाचार एजेंसी एएनआई ने न्यूज एजेंसी एएफपी के हवाले से खबर दी है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की फंडिंग रोकने की घोषणा कर दी है।
यूएससीआईआरएफ ने स्वागत किया
- भारत में सुप्रीम कोर्ट के असम के डिटेंशन सेंटर को लेकर दिए गए आदेश का यूएससीआईआरएफ ने स्वागत किया है।
फ्रांस में 762 और कोरोनो वायरस से संक्रमित लोगों की मौत
- फ्रांस में कोरोना वायरस का कहर जारी है। आज 762 और संक्रमित लोगों की मौत हो गई है। मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 15 हजार 729 हो गई है।
न्यूयॉर्क के गवर्नर ने कहा- ट्रंप के कहने से प्रतिबंध नहीं हटा सकते
- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में प्रतिबंध हटाने की बात कही थी।
- इस पर न्यूयॉर्क के गवर्नर ने उन्हें आड़े हाथों लिया है।
- गवर्नर ने कहा, ट्रंप राजा नहीं बल्कि राष्ट्रपति हैं। हम उनके कहने से प्रतिबंध नहीं हटाएंगे।
- न्यूयॉर्क में अभी तक 10 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
- पूरे अमेरिका में 23 हजार से ज्यादा लोग मौत के मुह में समा चुके हैं।
- देश में संक्रमण के कुल पांच लाख 87 हजार 173 मामले हैं।
स्वीडन में कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या 1000 के पार
- स्वीडन में कोरोना वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या मंगलवार को 1,000 पार कर गई।
- देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 11,445 मामले सामने आए हैं और 1,033 लोगों की मौत हुई है ।
- हालांकि, ईस्टर की छुट्टी होने के चलते माना जा रहा है कि मरने वालों की संख्या ज्यादा भी हो सकती है।
- स्वीडन में लॉकडाउन नहीं लगाया गया है, सरकार के रवैये पर विशेषज्ञों ने चिंता भी व्यक्त की है।
पाकिस्तान में 30 अप्रैल तक बढ़ा लॉकडाउन
- पाकिस्तान में भी कोरोना वायरस को लेकर लॉकडाउन की अवधि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है।
- बता दें कि पाकिस्तान में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 5837 हो गई है।
- प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि कुछ जरूरी उद्दोग खुले रहेंगे।
- देश में कोरोना संक्रमण की वजह से अभी तक 96 लोगों की मौत हो चुकी है।
ब्रिटेन में आज 778 लोगों की मौत
- ब्रिटेन में मंगलवार को कोरोना वायरस से 778 लोगों की मौत हो गई।
- देश में अब इस वायरस की वजह से मृतकों की कुल संख्या 12,107 पहुंच गई।
- यहां कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या 93,873 हो गई है।
दुनियाभर में एक लाख 20 हजार लोगों की मौत
- कोरोना वायरस के कारण मंगलवार को दुनियाभर में मृतकों की संख्या 1,20,000 से अधिक हो गयी।
- दिसंबर में चीन में इसका पहला मामला सामने आया था और उसके बाद से अब तक 1,20,013 लोगों की मौत हो चुकी है।
- डब्ल्यूएचओ से मिली जानकारी के मुताबिक सिर्फ यूरोप में 81,474 लोगों की मौत हुई है।
ईरान : महीने में पहली बार मृतकों की संख्या 100 से कम रही
- ईरान ने बताया है कि कोरोना वायरस की वजह से इस महीने में मृतकों की संख्या पहली बार 100 से कम रही है।
- ईरान में अभी तक 74 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं वहीं, अभी तक यहां 4,500 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
नेपाल कैबिनेट ने 27 अप्रैल तक लॉकडाउन बढ़ाने को दी मंजूरी
- नेपाल कैबिनेट ने देश में लॉकडाउन को 27 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। यह जानकारी प्रधानमंत्री सचिवालय ने दी।
Nepal cabinet decides to extend their nationwide lockdown till 27th April: Prime Minister's Secretariat #Coronavirus pic.twitter.com/mSDqpjgxIN
— ANI (@ANI) April 14, 2020
ट्रंप ने शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार को बर्खास्त करने की योजना से किया इनकार
- डोनाल्ड ट्रंप ने इन अफवाहों को खारिज कर दिया है कि वह कोरोना वायरस महामारी मामलों के अपने शीर्ष चिकित्सकीय सलाहकार को बर्खास्त करने जा रहे हैं।
- हालांकि, उन्होंने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को पुन: खोलने के मुद्दे पर कई डेमोक्रेटिक नेताओं एवं मीडिया पर निशाना साधा।
- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ. एंथनी फाउची ने हाल में कहा था कि यदि ट्रंप इस महामारी को काबू करने के लिए शुरू में ही कदम उठा लेते तो अमेरिका में कोविड-19 संकट को बढ़ने से रोका जा सकता था।
- इसके बाद की अटकलें लगाई जा रही थी कि ट्रंप फाउची को बर्खास्त करने का विचार बना रहे हैं।
- अमेरिका में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की मौत हो चुकी है।
आसियान नेताओं की ऑनलाइन बैठक जारी
- कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने हेतु चर्चा के लिए दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के संगठन आसियान की बैठक शुरू हो गई है।
- वियतनाम इस संक्रमण से निपटने के लिए आपातकालीन निधि का प्रावधान करने की अपील करेगा।
- कोविड-19 पर चर्चा के लिए यह बैठक वियतनाम की अध्यक्षता में हो रही है।
- वियतनाम इस वायरस को काबू करने में अभी तक सफल रहा है।
- वियतनाम में कोरोना वायरस संक्रमण के 265 मामले हैं और देश में इसके कारण किसी की मौत नहीं हुई हैं।
दक्षिण कोरिया में ठीक हो चुके लोग फिर हुए संक्रमित
- दक्षिण कोरिया में कोरोना से ठीक हो चुके 116 लोगों की रिपोर्ट फिर से कोरोना पॉजिटिव आई है।
- दक्षिण कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के निदेशक जोंग इन क्योंग ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनके दोबारा संक्रमित होने की बजाय इस बात की संभावना ज्यादा है कि उनके शरीर में वायरस दोबारा रिएक्टिवेट हो गया होगा।
- स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि इस ट्रेंड के पीछे क्या है। इसकी जांच जारी है।
- डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वह ठीक होने के कुछ समय बाद रोगियों में फिर वायरस मिलने का अध्ययन कर रहा है।
नेपाल में दो नए मामले
- नेपाल स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, यहां कोरोना पॉजिटिव के दो नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद देश में कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या 16 हो गई है।
संयुक्त राष्ट्र में 189 मामलों की पुष्टि
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरस के प्रवक्ता ने बताया कि दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र के जुड़ें लोगों में कोरोना के 189 मामलों की पुष्टि हुई है और इससे तीन लोगों की जान जा चुकी है।
- महासचिव के उप प्रवक्ता फरहान हक ने कहा कि रविवार शाम तक विश्वभर में संयुक्त राष्ट्र में कोरोना के 189 पुष्ट मामले थे, जिनमें इससे जान गंवाने वाले तीन लोग शामिल हैं।
तुर्की में कैदी रिहा करने के लिए पारित कानून पर विवाद
- तुर्की की संसद ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर लाखों कैदियों को रिहा करने की अनुमित देने वाले कानून को मंगलवार को पारित कर दिया।
- इसके संसद में पारित होने के बाद ही सरकार पर मनमाना रवैया अपनाने के आरोप लगने लगे हैं।
- ‘ह्यूमन राइट्स वॉच’ (एचआरडब्ल्यू) और ‘एमनेस्टी इंटरनेशनल’ ने इस कानून की आलोचना की है क्योंकि विवादास्पद आतंकवाद विरोधी कानून के तहत गिरफ्तार किए कैदियों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।
गलत सूचना के लिए चीन को भुगतने होंगे दुष्परिणाम- ट्रंप
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इशारा किया है कि कोरोना वायरस को लेकर डब्ल्यूएचओ और अंतरराष्ट्रीय समुदाय को कथित रूप से गलत जानकारी देने के कारण चीन को दुष्परिणाम भुगतने होंगे।
- सीनेटर स्टीव डेन्स ने ट्रंप को पत्र लिखकर अपील की है कि अमेरिकी सरकार चीन से चिकित्सकीय आपूर्ति एवं उपकरणों पर निर्भरता को समाप्त करे और अमेरिका में दवाइयां बनाने संबंधी नौकरियां वापस लेकर आए।
दक्षिण अफ्रीका में लॉकडाउन के बीच शराब की दुकानों से लूट
- दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस संक्रमण से निपटने के लिए लागू लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानों में लूटपाट के साथ ही स्कूलों में तोड़फोड़ की घटनाएं बढ़ गई हैं।
- बुनियादी शिक्षा मंत्री एंजी मोत्शेक्गा ने सोमवार को कहा कि वह 27 मार्च से शुरू कोविड-19 बंदी के बाद से 183 स्कूलों में तोड़फोड़ की घटना से आतंकित हैं।
- कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या को बढ़ने से रोकने की कोशिशों के तहत लॉकडाउन की अवधि दो हफ्ते के लिए बढ़ा दी गई है।
ट्रंप बोले- देश को जल्द दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह देश को दोबारा खोलने की योजना के बेहद करीब हैं।
- कोरोना वायरस के कहर के मद्देनजर देश में 30 अप्रैल तक सामाजिक दूरी बनाने के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी हैं।
- इस घातक वायरस से देश की 95 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।
- अमेरिका में मंगलवार को वायरस से संक्रमित कम से कम 1334 लोगों की जान गई और 24,895 नए मामले सामने आए।
- देश में अभी तक 5.8 लाख लोग संक्रमित पाए गए हैं और करीब 23,352 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
चीन में 89 नए मामले, विदेशों से लौटने वाले संक्रमितों की संख्या 1464 हुई
- वुहान में कोरोना पर नियंत्रण के बाद चीन विदेशों से आने वाले कोरोना संक्रमित से जूझ रहा है।
- सोमवार को चीन में 89 नए मामले सामने आए। ये सभी मामले कोरोना का केंद्र रहे वुहान में मिले हैं।
- इसी के साथ चीन में विदेशों से लौटने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1464 हो गई है।
अमेरिका में 24 घंटे में 1509 मौतें
- जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1509 लोगों की मौत हुई है।
यूएससीआईआरएफ (USCIRF) ने पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों के साथ भेदभाव पर जताई चिंता
- अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर नजर रखने वाली एजेंसी यूएस कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलीजियस फ्रीडम ने पाकिस्तान में हिंदू और क्रिस्चियन जैसे अल्पसंख्यकों को कोरोना महामारी के दौरान खाना उपलब्ध नहीं करवाने पर चिंता जताई है।
फ्रांस में 11 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, मौतों में आ रही कमी
- फ्रांस में 24 घंटे में 574 लोगों की मौत हुई है, इसके साथ ही यहां मृतकों की संख्या 15000 पहुंचने वाली है।
- वहीं फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने देश में लॉकडाउन को 11 मई तक के लिए बढ़ा दिया है।
यहां पढ़ें 13 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 12 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 11 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 10 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 09 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 08 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 07 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 06 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 05 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 04 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स