दुनिया में कोरोना: अमेरिका में 24 घंटे में 1920 मौतें, कुल मृतकों की संख्या 20000 के पार
पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण के दौर से गुजर रही है। कोरोना वायरस से मृतकों की संख्या में रोज बढ़ोतरी हो रही है। दुनियाभर में कोरोना वायरस से अब तक एक लाख आठ हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 17 लाख 73 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं और चार लाख से अधिक ठीक हो चुके हैं। अमेरिका में स्थिति और गंभीर होती जा रही है। पिछले 24 घंटे में अमेरिका में रिकॉर्ड 1920 लोगों की मौत हुई, इसी के साथ मृतकों की संख्या 20 हजार से ज्यादा हो गई है। अमेरिका में संक्रमण के मामले पांच लाख से ज्यादा हो गए हैं। यहां पढ़ें दुनियाभर में कोरोना से संबंधित सभी अपडेट...
विस्तार
कोरोना वायरस अपडेट्सः
अमेरिका में 24 घंटे में 1920 मौतें
- जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 1920 लोगों की मौत हुई है। यह आंकड़े शनिवार रात 8:30 बजे तक के हैं।
#BREAKING US records 1,920 deaths related to the #coronavirus over the past 24 hours, according to a tally by Johns Hopkins University as of 8:30 pm Saturday (0030 GMT Sunday) pic.twitter.com/D0IDjXSISR
— AFP news agency (@AFP) April 12, 2020विज्ञापन
अमेरिका में 20000 मौतें
- जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक अमेरिका में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20000 के पार हो गई है।
#BREAKING US death toll in coronavirus outbreak passes 20,000, according to Johns Hopkins pic.twitter.com/803y9qYTQC
विज्ञापन विज्ञापन— AFP news agency (@AFP) April 11, 2020
इटली में 19468 मौतें
- इटली में मौतों की संख्या फिर हुई सबसे अधिक, मृतकों की संख्या 19468 हुई।
#BREAKING France reports fall in daily coronavirus deaths, toll tops 13,800 pic.twitter.com/2oG8OzVNwa
— AFP news agency (@AFP) April 11, 2020
फ्रांस में 13800 से अधिक मौतें
- फ्रांस में पिछले 24 घंटे में हुई कम मौत, बावजूद इसके मृतकों की संख्या बढ़कर 13800 हुई।
अमेरिका में मरने वालों की संख्या 18,860 पर पहुंची
- कोरोना वायरस से अमेरिका में इटली से भी ज्यादा मौतें। मरने वालों की संख्या 18,860 पर पहुंची: आंकड़े
#BREAKING US tops Italy as worst-hit country in pandemic with 18,860 dead, according to tracker pic.twitter.com/D5Dcz4jOCP
— AFP news agency (@AFP) April 11, 2020
सिंगापुर में 191 नए कोरोना मामले, 51 भारतीय भी शामिल
- सिंगापुर में शनिवार को 191 नए कोरोना मामले रिपोर्ट किए गए, जिनमें यहां काम करने वाले 51 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। देश में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 2,299 हो गई हैं।
पाकिस्तान में लॉकडाउन पर फैसला सोमवार को
- पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि वह सोमवार को फैसला करेगा कि लॉकडाउन को आगे और बढ़ाना है या नहीं। देश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 4970 हो गई है।
ईरान ने कोरोना की वजह से लागू संक्षिप्त लॉकडाउन के बाद पाबंदियां हटाने की शुरुआत की
- कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए संक्षिप्त अवधि के लिए लॉकडाउन रखने के बाद ईरान ने शनिवार को सरकारी कार्यालयों को दोबारा खोलने की शुरुआत कर दी। उल्लेखनीय है कि पश्चिम एशिया में ईरान कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित है और यहां संक्रमण से मरने वालों की संख्या 4,300 से अधिक है।
ब्रिटेन में आज 917 लोगों की मौत
- ब्रिटेन में शनिवार को 917 लोगों की मौत हो गई है। देश में शनिवार को 5234 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां कुल मामलों की संख्या 78991 हो गई है।
#UPDPATE The number of new infections from the disease climbed by 5,234, leaving Britain with 78,991 confirmed COVID-19 cases, the health ministry said in its daily updatehttps://t.co/FI8DjCzphQ pic.twitter.com/RvpI1cEz6e
— AFP news agency (@AFP) April 11, 2020
ईरान में कोरोना से और 125 लोगों की मौत
- ईरान में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से शनिवार को और 125 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही पश्चिम एशिया के सबसे अधिक प्रभावित देश में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 4,357 तक पहुंच गई है।
- स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपोर ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि गत 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,837 नये मामले सामने आए हैं जिसके साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 70,029 हो गई है। उन्होंने बताया कि ईरान ने अबतक 2,51,703 लोगों की जांच की गई है।
- प्रवक्ता ने बताया कि 41,947 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबकि 3,987 लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। उल्लेखनीय है कि 19 फरवरी को ईरान में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया था।
स्पेन में मौतों के आकंड़े में गिरावट
- स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई। सरकार ने कहा कि आज 510 लोगों की मौत इस वायरस के कारण हुई।
- स्पेन कोविड-19 से दुनिया में सबसे बुरी तरह प्रभावित देशों में से एक है। पिछले 24 घंटों के आंकड़ों को जोड़ने के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 16,353 हो गई है जबकि पुष्ट मामलों की संख्या 4800 नए मामले सामने आने के बाद बढ़कर 161,852 हो गई है।
- स्वास्थ्य मंत्री ने शुक्रवार को कहा कि सोमवार से मेट्रो और ट्रेन स्टेशनों पर मास्क का वितरण किया जाएगा क्योंकि कुछ कंपनियां दो हफ्तों तक बंद रहने के बाद फिर से खुल गई हैं।
- उन्होंने कहा कि14 मार्च से देश में लगाए गए लॉकडाउन का सख्ती से पालन करें। यह पाबंदियां 25 अप्रैल तक लागू रहेंगी यद्यपि सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि उसे उम्मीद है कि वह दो हफ्तों के लिये बंद की अवधि को बढ़ाएगी।
पाकिस्तान ने एंटी मलेरिया दवा के निर्यात पर लगाया प्रतिबंध
- एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान ने मलेरिया रोधी दवाओं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पाकिस्तान में संक्रमण के मामले 4700 के पार, चीन भेज रहा है अतिरिक्त चिकित्सा सहायता
- कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 4,788 हो गए हैं। ऐसे में चीन महामारी से निजात पाने के लिए अपने मित्र देश को और चिकित्सा सहायता भेज रहा है। देश में अब तक संक्रमण से 71 लोगों की मौत हो चुकी है।
- राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट पर जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।
- आंकडों के अनुसार पंजाब में 2,336 ,सिंध में 1,214 ,खैबर-पख्तुनख्वा में 656 ,बलूचिस्तान में 220 ,गिलगिट-बाल्टिस्तान में 215 ,इस्लामाबाद में 215 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 34 मामले हैं।
अमेरिका में 40 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों और भारतीय नागरिकों की मौत
- अमेरिका में कोरोना महामारी के कारण 40 से ज्यादा भारतीय-अमेरिकियों और भारतीय नागरिकों की मौत हुई है।
- भारतीय मूल के 1500 से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
- कोरोना वायरस के कारण जान गंवाने वालों में कम से कम 17 केरल के थे। इसके अलावा गुजरात के 10, पंजाब के चार, आंध्रप्रदेश के दो और ओडिशा का एक व्यक्ति भी शामिल था। उनमें से अधिकतर की उम्र 60 साल से ज्यादा थी जबकि एक मरीज की उम्र 21 साल थी।
- न्यूयॉर्क में भी कम से कम 15 भारतीय-अमेरिकियों की इस बीमारी से मौत हुई है।
- पेन्सिलवेनिया और फ्लोरिडा से चार भारतीयों की मौत की खबर आई है।
- क्सास और कैलीफोर्निया में भी कम से कम एक-एक भारतीय-अमेरिकी की मौत की पुष्टि हुई है।
संक्रमित जहाज में सवार यात्रियों के साथ विमान ने ऑस्ट्रेलिया के लिए उड़ान भरी
- कोरोना वायरस से संक्रमित क्रूज जहाज में करीब दो हफ्ते तक फंसे होने के बाद ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के 100 से ज्यादा लोग एक विशेष चार्टर्ड विमान से उरुग्वे से रवाना हो गए। मोंटेवीडियो के कार्रास्को हवाईअड्डे ने शनिवार तड़के यह जानकारी दी।
- ग्रेग मोर्टाइमर लाइनर में सवार 217 लोगों में से 128 कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए और उन्हें जहाज से उतरने से रोक दिया गया।
भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी ने रोजाना 10 हजार मास्क बनाने की घोषणा की
- कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की भारी कमी के मद्दनेजर एक भारतीय-अमेरिकी व्यवसायी ने रोजाना 10,000 मास्क और हर हफ्ते में 15,000 फेस शील्ड (चेहरे को सुरक्षा देने वाला उपकरण) तैयार करने की घोषणा की है।
- इंडियाना राज्य के भारतीय-अमेरिकी गुरिंदर सिंह ने हाल ही में एक कंपनी बनाई है। सिंह की कंपनी ऐसे लोगों के लिए हर हफ्ते 1000 गाउन भी तैयार कर रही है, जिन्हें संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए बाहर जाना जरूरी होता है।
संक्रमित लोगों के साथ ऑस्ट्रेलिया का जहाज मोंटेवीडियो बंदरगाह पहुंचा
- उरुग्वे के तट पर दो हफ्तों से फंसा ऑस्ट्रेलिया का क्रूज जहाज शुक्रवार को मोंटेवीडियो बंदरगाह पहुंचा।
- इस जहाज में सवार 100 से अधिक लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।
चीन में 46 नए मामले, तीन लोगों की मौत
- चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 46 नए मामले दर्ज किए हैं। जिनमें चार घरेलू संक्रमण के और 42 ऐसे लोग हैं जो विदेशों से आए हैं।
- 34 मामले ऐसे सामने आए जिनमें संक्रमण के कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहे।
- वहीं, तीन और लोगों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 3,339 हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
- चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अनुसार चीनी मुख्यभूभाग में शुक्रवार तक विदेशों से आए संक्रमित लोगों की संख्या 1,183 दर्ज की गई।
- इनमें से 449 लोगों को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 734 लोगों का उपचार किया जा रहा है जिनमें से 37 लोगों की हालत गंभीर है।
- आयोग ने बताया कि देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या शुक्रवार को 81,953 हो गई जिनमें 1,089 मरीजों का अभी उपचार चल रहा है, 77,525 लोगों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है और 3,339 लोगों की इस संक्रमण के कारण मौत हो गई है।
- नए मामलों की संख्या बढ़ने के बीच चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कार्यस्थलों पर सुरक्षा कदमों पर कड़ी निगरानी रखे जाने का आदेश दिया।
ट्रंप ने अपने नागरिकों को बुलाने से इनकार कर रहे देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का एलान किया
- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान अपने नागरिकों को स्वदेश बुलाने से इनकार कर रहे या इसमें टालमटोल कर रहे देशों के नागरिकों पर नए वीजा प्रतिबंध लगाने का शुक्रवार को एलान किया।
- ट्रंप ने वीजा प्रतिबंधों के लिए ज्ञापन जारी किया जो तत्काल प्रभाव से लागू होगा और इस साल 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगा।
- ज्ञापन में कहा गया है कि जो देश कोविड-19 से फैली महामारी के दौरान अमेरिका से अपने नागरिकों या निवासियों को बुलाने से इनकार कर रहे हैं या बिना वजह के देरी कर रहे हैं, वे अमेरिकियों के लिए अस्वीकार्य जन स्वास्थ्य खतरा पैदा कर रहे हैं।
- ट्रंप ने कहा कि ऐसी अधिसूचना मिलने के सात दिनों के भीतर विदेश मंत्री ऐसे देशों पर वीजा प्रतिबंध लगाएंगे जो अपने नागरिकों को वापस नहीं बुला रहा।
अमेरिका में रिकॉर्ड 2108 मौतें
- अमेरिका दुनिया के पहला ऐसा देश बन गया है जहां कोरोना महामारी की वजह से एक दिन में 2000 से अधिक मौतें हुई हैं। जॉन हॉप्किंस विश्वविद्यालय के मुताबिक यहां पिछले 24 घंटे में 2108 लोगों की जान गई है।
- दक्षिण कोरिया के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक हुए 91 लोगों का टेस्ट फिर से पॉजिटिव आया है।
- कोरिया सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने कहा है कि वे दोबारा कैसे संक्रमित हुए इसका पता नहीं चल पाया है।
- कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि हो सकता है उनकी जांच में कोई कमी रह गई हो।
- यहां अब तक 208 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 10,450 लोग संक्रमित हैं।
- डब्ल्यूएचओ के कार्यकारी निदेशक डॉ माइकल जे रयान ने कहा कि पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) आधारित परीक्षण संभवतः यह निर्धारित करने का सबसे सटीक तरीका है कि कोई कोरोना से संक्रमित है या नहीं।
- सरकारों को विशेष रूप से पीसीआर आधारित या किसी अन्य तरह की परीक्षण से यह पता लगाना चाहिए कि संक्रमण है या नहीं।
- रयान ने आगे कहा कि सामान्य तौर पर, पीसीआर आधारित परीक्षण यह बताने के लिए बेहतर हैं कि आप संक्रमित हैं या नहीं और सीरोलॉजी परीक्षण यह पता लगाने के लिए बेहतर है कि आप हाल ही में संक्रमित हुए हैं या अतीत में।
- कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को एक लाख के आंकड़े को पार कर गई।
- दुनियाभर में में करोड़ों लोगों को कोविड-19 महामारी के चलते लागू किए गए लॉकडाउन के कारण घरों में ही ईस्टर मनाना पड़ा।
- इस संक्रमण के कारण इटली में 18,849 लोगों की मौत हुई हैं। यह विश्वभर में किसी देश में सबसे अधिक मृतकों की संख्या है।
- उसके बाद अमेरिका में 17,925 लोगों की मौत हुई है। वहीं, स्पेन में 15,843 लोगों की मौत हुई है।
- इस वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या शुक्रवार को 1,00,661 तक पहुंच गई। इनमें से करीब 70 प्रतिशत लोगों की मौत यूरोप में हुई हैं। यूरोप में अब तक 70,245 लोगों की मौत हुई है।
यहां पढ़ें 10 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 09 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 08 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 07 अप्रैल (मंगलवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 06 अप्रैल (सोमवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 05 अप्रैल (रविवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 04 अप्रैल (शनिवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 03 अप्रैल (शुक्रवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 02 अप्रैल (गुरुवार) के सभी अपडेट्स
यहां पढ़ें 01 अप्रैल (बुधवार) के सभी अपडेट्स