फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Xi Jinping reaches White House for Trump meeting on trade AI Taiwan and Iran

'हमें शांति से साथ रहना चाहिए': व्हाइट हाउस में जिनपिंग का बड़ा संदेश; ट्रंप बोले- शी से हमारी अच्छी दोस्ती

Thu, 24 Sep 2026 08:25 PM IST
राकेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: राकेश कुमार Updated Thu, 24 Sep 2026 08:25 PM IST
सार

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं, जहां उनकी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अहम बातचीत शुरू होने वाली है। ट्रंप ने बैठक से पहले शी के साथ अपनी 'बहुत अच्छी दोस्ती' और संतुलित व्यापार संबंध की बात कही। बातचीत में टैरिफ, ट्रेड ट्रूस, रेयर अर्थ, एआई, ताइवान और ईरान जैसे मुद्दे प्रमुख रहेंगे। 

विज्ञापन
Xi Jinping reaches White House for Trump meeting on trade AI Taiwan and Iran
ट्रंप और शी जिनपिंग - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग गुरुवार को व्हाइट हाउस पहुंच गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और शी के बीच कुछ ही देर में अहम बातचीत शुरू होने वाली है। यह शी की अमेरिका की तीन दिवसीय राजकीय यात्रा का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव है। 
विज्ञापन


ट्रंप बोले- शी के साथ मेरी बहुत अच्छी दोस्ती
बातचीत से पहले ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति के साथ अपने रिश्ते को लेकर बड़ा बयान दिया। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ 'बहुत अच्छी दोस्ती' बनाई है। इसके कुछ मिनट बाद उन्होंने कहा कि अमेरिका और चीन दोनों देशों के बीच ज्यादा संतुलित व्यापार संबंध बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


टकराव की स्थिति में दोनों का नुकसान होगा: शी जिनपिंग
व्हाइट हाउस में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा, 'हमें शांति से साथ रहना चाहिए। चीन और अमेरिका, दो बड़े देशों के तौर पर सहयोग से फायदा उठा सकते हैं और टकराव की स्थिति में दोनों का नुकसान होगा। हमारा मुक़ाबला स्वस्थ होना चाहिए और एक दायरे में रहना चाहिए। चीन और अमेरिका को यह पक्का करना होगा कि हमारे बीच कोई संघर्ष या टकराव न हो। हमारी दोनों सेनाओं को नियमित बातचीत जारी रखनी चाहिए और संकट के समय बातचीत और उसे रोकने के तरीकों को बेहतर बनाना चाहिए। 'थ्यूसिडाइड्स ट्रैप' से पार पाया जा सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन


व्हाइट हाउस में शी के लिए ट्रंप की खास दावत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप गुरुवार शाम व्हाइट हाउस के ईस्ट रूम में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनकी पत्नी पेंग लियुआन के सम्मान में राजकीय रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे। भारतीय समय के अनुसार यह कार्यक्रम शुक्रवार सुबह होगा। रात्रिभोज में दोनों देशों के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ कारोबारी और सरकारी अधिकारी भी शामिल होंगे।

मेलानिया ट्रंप ने इस आयोजन की तैयारियों का नेतृत्व किया है। मेन्यू की शुरुआत अमेरिकी स्पार्कलिंग वाइन से होगी। इसे 1972 में चीन की यात्रा के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन और चीनी प्रधानमंत्री झोउ एनलाई के बीच हुए टोस्ट की याद में चुना गया है। इसके बाद येलो स्क्वैश वेलूटे सूप के साथ जंगली मशरूम, क्रिस्पी पैनसेटा और स्कैलियन ऑयल परोसा जाएगा। मुख्य पकवान तिल से क्रस्टेड सी बास होगा, जिसके साथ ब्रेज्ड बेबी बोक चॉय, रोस्टेड बैंगन और हर्ब सॉस होगा।

खाने से लेकर सजावट तक दिखेगा चीन-अमेरिका का मेल
डेजर्ट में वैनिला क्रेम्यू और व्हाइट हाउस के शहद से बनी आइसक्रीम के साथ अखरोट फ्रैन्जिपेन और खट्टी चेरी कॉन्फी दी जाएगी। मेन्यू में स्कैलियन ऑयल, तिल और बोक चॉय जैसे चीनी स्वाद के तत्वों को अमेरिकी सामग्री और पकाने की शैली के साथ जोड़ा गया है। शाम के मनोरंजन में टेनर क्रिस्टोफर मैक्चियो प्रस्तुति देंगे, जो 2025 में ट्रंप के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी शामिल हुए थे। अमेरिकी मरीन बैंड, मरीन ड्रम एंड बगल कॉर्प्स, आर्मी कोरस और आर्मी स्ट्रिंग्स भी प्रस्तुति देंगे। ईस्ट रूम की सजावट में लाल रंग प्रमुख रहेगा। प्रथम महिला कार्यालय के मुताबिक, चीन में लाल रंग के सांस्कृतिक महत्व को ध्यान में रखते हुए लाल फूलों, लिनेन और डहलिया-रैननकुलस से टेबल सजाए जाएंगे। व्हाइट हाउस कलेक्शन का वर्मील और रीगन स्टेट सर्विस के बर्तन भी इस्तेमाल होंगे।

यह भी पढ़ें: रूस का यूक्रेन पर हमला: मिसाइल-ड्रोन अटैक में आठ की मौत, 12 घायल; यूएन में शांति की अपील के बीच भी जंग जारी


ट्रेड ट्रूस को 10 जनवरी तक बढ़ाया गया
शी की यात्रा शुरू होने से पहले अमेरिका और चीन के बीच व्यापार को लेकर अहम सहमति बनी है। अमेरिकी ट्रेजरी सचिव स्कॉट बेसेंट के मुताबिक, दोनों देशों ने मौजूदा ट्रेड ट्रूस को 10 जनवरी तक बढ़ाने पर सहमति जताई है। इस दौरान नए व्यापार प्रतिबंधों पर रोक जारी रहेगी और दोनों देश टैरिफ, चीन के महत्वपूर्ण खनिजों के निर्यात और अमेरिका से कृषि उत्पादों की खरीद जैसे मुद्दों पर बातचीत आगे बढ़ाएंगे।

अब टैरिफ और रेयर अर्थ पर नजर
ट्रंप और शी की बातचीत में व्यापार सबसे अहम मुद्दों में शामिल है। अमेरिका चीन से आने वाले कुछ गैर-रणनीतिक सामान पर टैरिफ कम करने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहा है। वहीं चीन के रेयर अर्थ और महत्वपूर्ण खनिजों का मुद्दा भी बेहद अहम है। अमेरिका अभी भी इन खनिजों की आपूर्ति के लिए चीन पर काफी निर्भर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed