Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri:Letter written in blood sent to the Chief Minister—demand for the construction of a medical college in New Tehri
{"_id":"6ac4be694676cacafc082165","slug":"video-tehriletter-written-in-blood-sent-to-the-chief-minister-demand-for-the-construction-of-a-medical-college-in-new-tehri-2026-10-06","type":"video","status":"publish","title_hn":"खून से लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र-, नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून से लिखकर मुख्यमंत्री को भेजा पत्र-, नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग
जिला मुख्यालय नई टिहरी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण की मांग को लेकर कई दिनों से चल रहे आंदोलन के तहत संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने खून से पत्र लिखकर मुख्यमंत्री को भेजे। पत्रों में न ई टिहरी में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराने की मांग की गई है।
आंदोलन स्थल गणेश चौक बौराड़ी में मंगलवार को लोग पहुंचे। इस दौरान युवाओं ने खून निकालकर मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखे। आंदोलनकारियों का कहना हैं कि टिहरी ने देश को बिजली देने के लिए अपने घर-खेत और शहर तक का बलिदान दिया है, लेकिन जिले में अब तक मेडिकल कॉलेज की सुविधा नहीं मिल पाई है। गंभीर मरीजों को उपचार के लिए ऋषिकेश और देहरादून जाना पड़ता है।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार ने आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि स्याही से लिखे पत्रों के बाद अब युवाओं ने अपने खून से मुख्यमंत्री को पत्र भेजे हैं। टिहरी में मेडिकल कॉलेज बनना जिले की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मांग पूरी होने तक आंदोलन में सहयोग जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।