फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   SDM arrives to inspect road patch repair work.

Tehri News: सड़क पर पैच भरान जांचने पहुंचे एसडीएम

Tue, 06 Oct 2026 05:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 06 Oct 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
SDM arrives to inspect road patch repair work.
नैनबाग (टिहरी)। दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग-507 पर नैनबाग क्षेत्र में चल रहे पैच भरान कार्य में मानकों की अनदेखी के सवाल उठने के बाद मंगलवार को धनोल्टी के एसडीएम अंशुल भट्ट ने मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। सड़क के गड्ढों में पैच भरने के बाद दबान के लिए रोलर के बजाय ट्रक के इस्तेमाल को लेकर लोगों ने सवाल उठाए थे। 6 अक्तूबर के अंक में अमर उजाला ने मानकों को ताक पर रखकर पैचवर्क करने का आरोप खबर प्रमुखा से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन

इस मामले में बीते दिन राष्ट्रीय राजमार्ग के जेई एसपी तिवारी ने कार्य की जानकारी नहीं होने की बात कही थी। वहीं, अधिशासी अभियंता मनोज रावत ने मानकों के विपरीत कार्य मिलने पर उसे रुकवाकर निर्धारित मानकों के अनुसार दोबारा कराने की बात कही थी। मंगलवार को मौके पर पहुंचे एसडीएम अंशुल भट्ट ने पैच भरान कार्य की गुणवत्ता, इस्तेमाल की जा रही सामग्री, दबान की प्रक्रिया और तकनीकी मानकों के पालन की जांच की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण और पैच भरान का कार्य सीधे आमजन की सुरक्षा और सड़क की गुणवत्ता से जुड़ा है। इसमें किसी भी स्थिति में निर्धारित मानकों से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि सड़क पर पैच भरान का कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप कराए जाए। एसडीएम के निरीक्षण के बाद क्षेत्रवासियों को सड़क पर चल रहे पैचवर्क भरान कार्य की गुणवत्ता बेहतर होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed