Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Nainital News
›
Three unions of the corporation staged a sit-in protest over non-payment of salaries to roadways employees in haldwani
{"_id":"68bfca3dbaf7acd5790de485","slug":"video-three-unions-of-the-corporation-staged-a-sit-in-protest-over-non-payment-of-salaries-to-roadways-employees-in-haldwani-2025-09-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"Haldwani: रोडवेज कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, निगम की तीन यूनियनों के दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani: रोडवेज कर्मियों को दो माह से नहीं मिला वेतन, निगम की तीन यूनियनों के दिया धरना
हल्द्वानी में रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के बैनर तले कर्मचारियों ने वेतन की मांग के लिए हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो परिसर में धरना दिया। देहरादून में हुई वार्ता बेनतीजा रहने के बाद रोडवेज कर्मचारियों ने मंगलवार को आरएम ऑफिस काठगोदाम में प्रदर्शन का एलान किया है। इधर कर्मचारियों के आंदोलन से जालंधर, नैनीताल आदि रूटों की बस सेवाएं भी प्रभावित रहीं। मोर्चे की ओर से सोमवार को रोडवेज कर्मचारियों ने हल्द्वानी बस स्टेशन पर प्रदर्शन कर धरना दिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि दो माह से वेतन नहीं दिया गया है। हर डिपो में अलग-अलग तिथि में भुगतान किया जा रहा है। डग्गामारी पर अंकुश न लगने से रोडवेज को घाटा हो रहा है और निगम प्रबंधन तंत्र पूरी तरह फेल है। धरने पर उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन, रोडवेज इंप्लॉइज यूनियन और एससी एसटी श्रमिक संघ ने हिस्सा लिया। उन्होंने जल्द वेतन भुगतान नहीं करने पर बुधवार को सभी डिपो में कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। इस दौरान रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै, शाखा अध्यक्ष जलील अहमद, इंप्लॉइज यूनियन के धर्मेंद्र बिष्ट, गोविंद बल्लभ जोशी, एससी-एसटी संघ के शाखा अध्यक्ष नवीन चंद, जीवन सिंह यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष आनंद बिष्ट, शाखा अध्यक्ष मनोज भट्ट, शशिकांत गौतम आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।