{"_id":"6afdf1bf934d9a05820936b4","slug":"ranikhet-and-bagh-express-trains-are-fully-booked-until-the-end-of-november-even-obtaining-a-waitlisted-ticket-is-difficult-nainital-news-c-337-1-ha11021-138946-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस नवंबर के आखिर तक पैक, वेटिंग का टिकट भी मिलना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस नवंबर के आखिर तक पैक, वेटिंग का टिकट भी मिलना मुश्किल
Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Thu, 19 Nov 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। त्योहार का सीजन खत्म होने के बावजूद रेल गाड़ियों में यात्रियों की मारामारी है। रानीखेत और बाघ एक्सप्रेस की अप-डाउन गाड़ियां इस महीने के आखिरी तक पैक हैं।
रेलवे की बुधवार की शाम वेबसाइट में दर्ज आंकड़ों के अनुसार, यहां से जाने वाली रानीखेत एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 20 नवंबर से महीने के आखिरी तक सीटों की वेटिंग है। थर्ड एसी में 19 नवंबर को वेटिंग 47 है जो 23 नवंबर तक बढ़कर 115 पहुंच गई है। सेकंड एसी में महीने के आखिरी तक 32 से 50 तक की वेटिंग है। इस कोच में 21 और 25 नवंबर को वेटिंग का भी टिकट नहीं मिलेगा। इसी गाड़ी की फर्स्ट एसी में भी 11 से 18 तक वेटिंग बरकरार है। बरेली, लखनऊ होते हुए जाने वाली बाघ एक्सप्रेस में 19 से 22 नवंबर तक स्लीपर कोच में टिकट की श्रेणी रिग्रेट में दी गई है। हावड़ा से वापसी करने वाली बाघ एक्सप्रेस में स्लीपर और सेकंड एसी में सबसे अधिक टिकटों की मारामारी है।
बाघ एक्सप्रेस में भी टिकट नहीं
काठगोदाम रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बृहस्पतिवार को इस गाड़ी के स्लीपर में वेटिंग का भी टिकट नहीं है। इसी तरह हावड़ा से वापसी करने वाली बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 19 नवंबर से लगातार पांच दिन के लिए वेटिंग में भी टिकट उपलब्ध नहीं है। दिल्ली जाने के लिए संपर्क क्रांति में भी सीटों की उपलब्धता कम है, हालांकि शताब्दी में अब 100 से अधिक सीटें यात्रियों के लिए शेष है।