{"_id":"690b1ce3d8ed5b878901d4ae","slug":"video-congress-workers-burnt-the-effigy-of-kaladhungi-mla-banshidhar-bhagat-in-betalghat-2025-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bhimtal: बेतालघाट में कांग्रेसियों ने फूंका कालाढूंगी विधायक का पुतला, लगाया ये आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhimtal: बेतालघाट में कांग्रेसियों ने फूंका कालाढूंगी विधायक का पुतला, लगाया ये आरोप
बेतालघाट में मंगलवार को कांग्रेसियों ने कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत का पुतला दहन कर विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। बेतालघाट के ब्लॉक अध्यक्ष शेखर दानी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने विधायक बंशीधर भगत पर विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के लिए अमार्यादित भाषा और अपशब्द का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों ने कहा कि क्षेत्र के अमेल सेठी के पुल का निर्माण कार्य पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के नेतृत्व में तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष और वर्तमान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बनाया था। साथ ही रतौड़ा-वर्धों पुल भी पूर्व सीएम एनडी तिवारी के कार्यकाल में शुरु हो चुका था। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि कालाढूंगी विधायक की ओर से बेतालघाट का कोई विकास नहीं किया गया। उन्होंने सिर्फ अपना ही विकास किया। कांग्रेसियों ने कहा भगत ने विधानसभा सत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए सदन में गुमराह करने का काम किया है। इसको चलते मंगलवार को कांग्रेसियों को विधायक का पुतला दहन करना पड़ा। इस दौरान कनिष्ठ उप प्रमुख लीलाराम, वीरेंद्र भंडारी, चंपा बोहरा, कमला बोहरा, श्याम सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रमोद आर्य, धाम सिंह, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह, प्रकाश बेलवाल आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।