फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Two youths arrested on charges of raping a young woman from Delhi

Nainital News: दिल्ली की युवती से दुष्कर्म के आरोप में दो युवक गिरफ्तार

Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Wed, 28 Oct 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested on charges of raping a young woman from Delhi
रामनगर। सांवल्दे स्थित रिसॉर्ट में दिल्ली की कंपनी की कॉरपोरेट आउटिंग पर आए ग्रुप में युवती के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया था। मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ बीएनएस 62 और 64 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह दिल्ली स्थित यूकॉन्सेप्ट्स सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में कार्यरत है। कंपनी के दस वर्ष पूरे होने पर 24 और 25 अक्टूबर को रामनगर स्थित जंगल ट्रेल रिसॉर्ट में कॉर्पोरेट आउटिंग आयोजित की गई थी। इसमें कंपनी की सेल्स टीम के सदस्य भी शामिल हुए थे। 24 अक्तूबर की रात उसे कमरा नंबर 311 में बुलाकर शराब पिलाई गई। इसके बाद चंद्रगुप्त सोसाइटी पुणे निवासी शुभम भाटला (24) ने उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती ने दूसरे सहकर्मी दिल्ली निवासी सौरभ ठाकुर (28) पर भी दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

-
इससे पहले भी दो मामले आए हैं सामने
पांच जुलाई 2026 को सांवल्दे स्थित रिसॉर्ट में पुलिस के औचक निरीक्षण के दौरान 51 लोगों को रेव पार्टी करते पकड़ा था। इस दौरान नाबालिग समेत 10 महिलाओं को रिसॉर्ट से बरामद किया था। 27 सितंबर रामनगर छोई स्थित एक रिजॉर्ट में किसी ठहरने आए एक परिवार की ने प्रतिष्ठान के ट्रेनी कर्मचारी पर 10 साल की बेटी से छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
बीते दिन हुई दुष्कर्म की घटना के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया जहां से कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया है। रिसॉर्ट में नियमों के पालन को लेकर जल्द ही अभियान चलाकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। - रविकांत सेमवाल, सीओ, रामनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed