{"_id":"691ad8b31d0ed0675f084d60","slug":"video-farmers-faces-brightened-after-purchasing-products-at-the-kisan-haat-in-champawat-2025-11-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Champawat: किसान हाट में उत्पादों की खरीदारी से काश्तकारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: किसान हाट में उत्पादों की खरीदारी से काश्तकारों के चेहरे खिले
चंपावत नगर के रोडवेज स्टेशन परिसर में किसान हाट में उत्पादों की जमकर बिक्री हुई। काश्तकार अमित खर्कवाल मटर, फूलगोभी, लोकेश टमाटर, सुधीर खर्कवाल मूली, कद्दू, अमित जोशी अदरक लहसुन, गडेरी और दीवान सिंह, धरम सिंह धनिया, अखरोट, नींबू और गहत की दाल लेकर पहुंचे। रविवार को आयोजित किसान हाट में उत्पादों की अच्छी बिक्री से काश्तकार खुश नजर आए। हालांकि गहत 210 और मटर 150 रुपये किलो बिकने से खरीदार मायूस नजर आए। उनका कहना है कि गहत और मटर के दाम काफी अधिक होने से उन्होंने कम मात्रा में खरीदारी की। किसान हाट में अदरक 50, गडेरी 40, मटर 200, मूली 40, कद्दू और लौकी 40-40 रुपये प्रति किलो बिकी। संतरा 80, माल्टा 40, अमरूद 40 रुपये किलो बिका। हाट में करीब 20 हजार रुपये का कारोबार हुआ जो लगभग पिछली बार के बराबर ही रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।