{"_id":"6abaaedf19a987b8d10d95c8","slug":"video-youth-ran-into-a-liquor-shop-to-escape-attackers-they-chased-him-down-and-stabbed-him-to-death-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हमलावरों से बचने शराब दुकान में घुसा युवक, पीछा कर चाकू से कर दी हत्या
नीरज नरवरिया
Updated Mon, 28 Sep 2026 11:45 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शहर के चौकाबाग मोहल्ले में सोमवार देर रात करीब आधा दर्जन युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए युवक पुराना सागर रोड स्थित इंग्लिश वाइन एंड बियर शॉप में घुस गया। हमलावर पीछा करते हुए शराब दुकान के अंदर पहुंच गए और वहां भी युवक पर चाकू से वार किए। लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उन्हें चाकू दिखाकर धमकाया।
हमले से बचने के लिए युवक शराब दुकान से बाहर भागा, लेकिन हमलावरों ने उसका पीछा कर एक कोने में उसे घेर लिया और पत्थरों से भी हमला किया। गंभीर चोट लगने से युवक बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
रक्तरंजित हालत में पड़े युवक को आसपास के लोगों ने 108 एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और सीओ सदर अजय कुमार मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
सीओ सदर अजय कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र उर्फ छोटू निवासी मसौरा के रूप में हुई है। मृतक के सीने पर ‘आई लव यू पापा’ और एक फोटो का टैटू बना हुआ है। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने कब्जे में ली है। घटना की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हमलावरों की तलाश में एसओजी, सर्विलांस टीम और कोतवाली पुलिस जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।