Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
In Kanpur, when the mother forbade the son from playing loud music, the son got furious and killed the mother!
{"_id":"685c003a23b823c18d0a9e79","slug":"in-kanpur-when-the-mother-forbade-the-son-from-playing-loud-music-the-son-got-furious-and-killed-the-mother-2025-06-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kanpur में मां ने बेटे को तेज गाना बजाने से किया मना, तो 'बौखलाया' बेटा! ले ली मां की जान!","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kanpur में मां ने बेटे को तेज गाना बजाने से किया मना, तो 'बौखलाया' बेटा! ले ली मां की जान!
यूपी के कानपुर जिले से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। तेज आवाज में गाना सुन रहे नाबालिग बेटे को टोकना मां के लिए मौत का सबब बन गया। मां ने आवाज धीमी करने को कहा तो गुस्साए 12वीं के छात्र ने पहले मां से बदजुबानी की। फिर जब मां ने उसे दो थप्पड़ मारे तो नाराज छात्र ने मां का उसी के दुपट्टे से गला घोंट दिया।
छोटा भाई जब स्कूल से लौटा तो उसकी नजर अधखुले दीवान में पड़ी मां पर पड़ी। पड़ोसियों की मदद से उसने मां को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी छात्र को पकड़ लिया। वारदात मंगलवार दोपहर को रावतपुर थाना क्षेत्र में हुई। 35 वर्षीय महिला लंबे समय से मार्केटिंग का काम करने वाले एक युवक के साथ लिवइन में रह रही थी। उसके पति की करीब 17 साल पहले मौत हो चुकी है। महिला के 17 और 15 साल के दो बेटे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।