Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Son was made to drink urine in front of his father after making him a chicken, a procession was taken out in the village after covering him with soot
{"_id":"68309895065875900e093359","slug":"video-son-was-made-to-drink-urine-in-front-of-his-father-after-making-him-a-chicken-a-procession-was-taken-out-in-the-village-after-covering-him-with-soot-2025-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"पिता के सामने बेटे को मुर्गा बनाकर पिलाया पेशाब, कालिख पोत गांव में निकाला जुलूस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पिता के सामने बेटे को मुर्गा बनाकर पिलाया पेशाब, कालिख पोत गांव में निकाला जुलूस
झांसी। पूंछ के महराजगंज ढेरी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। पिता के सामने बीए में पढ़ने वाले पुत्र को दो महिलाओं समेत पांच लोगों ने मुर्गा बनाने के बाद चप्पलों से पीटते हुए पेशाब पीने को मजबूर किया। जब इससे भी मन नहीं भरा तो उसके मुंह में कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया।
शुक्रवार को इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो में दिख रही दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिलाएं घर में नहीं मिलीं। पुलिस उनको तलाश रही है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी युवक बीए का छात्र है। पढ़ाई के साथ एक क्रशर पर भी काम करता है। बीए का पेपर देने के लिए घर आया था। बृहस्पतिवार सुबह एक महिला उस पर छेड़खानी का आरोप लगाने लगी। कुछ देर बाद महिला के परिजन युवक के घर जा धमके। युवक को घेरकर दालान तक घसीट ले गए। पीछे-पीछे युवक का पिता भी पहुंच गया। आरोपी को करीब आधे घंटे तक मुर्गा बना कर रखा गया। उसके बाद महिला से उसके मुंह पर कालिख पुतवाने के साथ पेशाब पिलवाई गई। बेटे को छोड़ देने के लिए पिता गिड़गिड़ाता रहा। पिता ने उनसे कहा, अगर उसके बेटे ने गलती की है तो पु़लिस के हवाले कर दिया जाए लेकिन, यह अपमानजनक व्यवहार न किया जाए। इसके बाद भी परिजन उसे छोड़ने को राजी नहीं हुए।
परिजनों ने युवक की महिला से चप्पलों से पिटाई कराई। घर वालों ने भी जूतों से मारा। इसके बाद कालिख पोतकर पूरे गांव में घुमाया। पिता पीछे-पीछे रास्तेभर युवक को छोड़ देने की गुहार लगाता रहा। सीओ मोंठ देवेंद्र नाथ मिश्रा के मुताबिक युवक के पिता की तहरीर पर दो महिलाओं समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के बाद से युवक लापता : घटना के बाद पिता अपने बेटे को लेकर घर पहुंचा। घर आने पर युवक का हाल देख उसकी मां रोने लगी। युवक कुछ देर घर में रहा। उसके बाद बिना किसी को बताए घर से निकल गया। मोबाइल भी घर में छोड़ गया। घर में न देखकर परिजनों ने तलाश शुरू की। रात तक उसका कहीं पता नहीं चला। पूंछ पुलिस को सूचना दी गई। उसके लापता होने की खबर से पुलिस अफसरों के भी होश उड़ गए। तुरंत गांव में पुलिस बल भेजा गया। पुलिस भी उसे तलाशती रही लेकिन, शुक्रवार शाम तक पुलिस उसे तलाश नहीं सकी।
पूंछ थाना प्रभारी जेपी पाल के मुताबिक युवक की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। उसे रिश्तेदारी में भी तलाश किया जा रहा है।
ब्यूरो
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।