Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Actress Rakhi Sawant fails to appear in court in connection with a man's suicide; non-bailable warrant issued.
{"_id":"6ad3aa659780974cc503baf2","slug":"video-actress-rakhi-sawant-fails-to-appear-in-court-in-connection-with-a-mans-suicide-non-bailable-warrant-issued-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"युवक की खुदकुशी के मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुईं अभिनेत्री राखी सावंत, गैर जमानती वारंट जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवक की खुदकुशी के मामले में कोर्ट में पेश नहीं हुईं अभिनेत्री राखी सावंत, गैर जमानती वारंट जारी
नीरज नरवरिया
Updated Sat, 17 Oct 2026 10:33 PM IST
Link Copied
झांसी। अपमान से आहत युवक लक्ष्मण अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े 16 साल पुराने मामले में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अदालत में पेश न होने पर सीजे (एफटीसी) अंजली की अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। अदालत ने पुलिस को एक दिसंबर तक राखी सावंत को गिरफ्तार कर पेश करने के निर्देश दिए हैं।
जिला शासकीय अधिवक्ता (दांडिक) मृदुल कांत श्रीवास्तव के मुताबिक, इस मामले में 16 अक्तूबर को राखी सावंत को अदालत में पेश होना था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुईं। इस पर अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिया।
टीवी शो में विवाद के बाद युवक ने दी थी जान
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के हंसारी मोहल्ला निवासी लक्ष्मण अहिरवार (24) का अपनी पत्नी अनीता से विवाद चल रहा था। उस समय एक निजी टीवी चैनल पर राखी सावंत ‘राखी का इंसाफ’ कार्यक्रम होस्ट करती थीं। इस कार्यक्रम में घरेलू विवादों को सार्वजनिक रूप से उठाया जाता था। अनीता ने भी अपने वैवाहिक विवाद को कार्यक्रम में शामिल करने के लिए आवेदन किया था। इसके बाद अनीता और लक्ष्मण को कार्यक्रम के लिए चुना गया।
कार्यक्रम में दोनों के वैवाहिक विवाद को लाइव प्रसारित किया गया था। लक्ष्मण की मां सावित्री का आरोप है कि कार्यक्रम के दौरान राखी सावंत ने उनके बेटे के लिए सार्वजनिक रूप से बेहद आपत्तिजनक शब्द का इस्तेमाल किया। आरोप है कि इससे आहत होकर लक्ष्मण ने कार्यक्रम प्रसारित होने के बाद 9 नवंबर, 2010 को आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद हंगामा हुआ और प्रेमनगर थाना पुलिस ने राखी सावंत समेत कार्यक्रम की टीम के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विवेचना के बाद दाखिल हुई थी चार्जशीट
मामले की विवेचना बाद में सीपरी बाजार थाना पुलिस को सौंप दी गई। विवेचना पूरी होने के बाद पुलिस ने राखी सावंत समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया। मामले की सुनवाई के दौरान राखी सावंत को 16 अक्तूबर को अदालत में पेश होना था। उनके उपस्थित न होने पर अदालत ने गैर जमानती वारंट जारी कर दिया। साथ ही पुलिस को एक दिसंबर तक उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश करने के निर्देश दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।