{"_id":"6ac915129dafa3ba5301ebe1","slug":"video-fruit-vendors-beat-up-sanitation-workers-and-blocked-the-road-after-dust-was-kicked-up-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"धूल उड़ने पर फल विक्रेताओं ने सफाई कर्मियों को पीटा, सड़क जाम की","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
धूल उड़ने पर फल विक्रेताओं ने सफाई कर्मियों को पीटा, सड़क जाम की
नीरज नरवरिया
Updated Fri, 09 Oct 2026 09:53 PM IST
Link Copied
झांसी। सीपरी बाजार के रसबहार तिराहे के पास शुक्रवार सुबह सफाई के दौरान धूल उड़ने को लेकर फल विक्रेताओं और सफाई कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि फल विक्रेताओं ने उनके साथ मारपीट की। सफाई निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की गई। इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर कचरा डालकर और आड़ी-तिरछी गाड़ियां लगाकर जाम लगा दिया। पुलिस और नगर निगम के अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब 45 मिनट बाद जाम खुलवाया।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह सफाई कर्मचारी रोजाना की तरह मार्गों की सफाई कर रहे थे। रसबहार तिराहे के पास झाड़ू लगाने के दौरान धूल उड़ने लगी। इस पर आसपास मौजूद फल विक्रेताओं ने आपत्ति जताई। सफाई कर्मचारियों का कहना था कि झाड़ू लगाने पर धूल उड़ना स्वाभाविक है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
सफाई कर्मचारियों का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर फल विक्रेताओं ने उनके साथ मारपीट कर दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे सफाई निरीक्षक के साथ भी अभद्रता की गई। घटना से आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर कचरा डालकर और वाहन आड़े-तिरछे खड़े कर जाम लगा दिया। इससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने जाम खोल दिया और यातायात बहाल हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।