25 सितंबर को कांग्रेस दल की बैठक के बाद राजस्थान कांग्रेस में सियासी संकट देखने को मिला था। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट एक साथ नहीं दिखे थे। सीएम गहलोत और पायलट बुधवार को एक साथ एक मंच पर दिखाई देंगे। भारत जोड़ो यात्रा के राजस्थान आने से पहले कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी है। भारत जोड़ो यात्रा की 33 नेताओं की समन्वय समिति की बुधवार को कांग्रेस वॉर रूम में पहली बैठक बुलाई गई है। इसी बैठक में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट शामिल होंगे।
Next Article