Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   PANCHAYAT ELECTION 2026 | BUNDI RAJASTHAN

बूंदी: पुनर्मतदान के नतीजों ने बदली सियासी तस्वीर, जिला परिषद में कांग्रेस का बहुमत बरकरार; 21 सीटों पर कब्जा

Mon, 23 Nov 2026 06:52 AM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: बूँदी ब्यूरो Updated Mon, 23 Nov 2026 06:52 AM IST
सार

बूंदी जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने पुनर्मतदान के बाद एक और सीट जीतकर अपना आंकड़ा 21 तक पहुंचा दिया है। वहीं, केशवरायपाटन पंचायत समिति में बसपा 7 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।

 

विज्ञापन
PANCHAYAT ELECTION 2026 | BUNDI RAJASTHAN
बूंदी पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

बूंदी जिले के पंचायतीराज चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद राजनीतिक तस्वीर साफ हो गई है। जिला परिषद में कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। पुनर्मतदान के बाद कांग्रेस ने एक और सीट जीतकर अपना आंकड़ा 21 तक पहुंचा लिया है। वहीं, पंचायत समिति चुनावों में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने भी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। केशवरायपाटन पंचायत समिति में पुनर्मतदान के बाद बसपा की एक और जीत से पार्टी की सीटों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। अब सभी की नजरें जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव पर टिकी हैं।

जिला परिषद में कांग्रेस 21 पर पहुंची
जिला परिषद के वार्ड संख्या 14 में पुनर्मतदान के बाद घोषित परिणाम कांग्रेस के पक्ष में रहा। कांग्रेस प्रत्याशी सुरजन मीणा ने भाजपा प्रत्याशी को 107 वोटों से हराकर जीत दर्ज की। ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पहले मतगणना के दौरान इस सीट का परिणाम रोक दिया गया था। इसके बाद निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को तीन मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान कराया गया।

विज्ञापन

सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद पोलिंग पार्टियां ईवीएम लेकर जिला कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचीं। राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी और वीडियोग्राफी के बीच मतगणना कराई गई। तीनों मतदान केंद्रों पर कुल 1450 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें कांग्रेस प्रत्याशी सुरजन मीणा को 872, भाजपा प्रत्याशी को 567 और नोटा को 11 वोट मिले। इस जीत के साथ ही 27 सदस्यीय जिला परिषद में कांग्रेस की सीटों की संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि भाजपा 6 सीटों पर सिमट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

केशवरायपाटन में बसपा की एक और जीत
केशवरायपाटन पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 में भी पुनर्मतदान के बाद बसपा ने जीत दर्ज की। यहां बसपा प्रत्याशी कन्हैयालाल बैरवा ने 45 वोटों से जीत हासिल की। इस वार्ड में भी ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पहले परिणाम घोषित नहीं हो पाया था।

केशवरायपाटन पंचायत समिति में बसपा के 6 प्रत्याशी पहले ही जीत दर्ज कर चुके थे। वहीं कांग्रेस के 4, भाजपा के 3 और एक निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की थी। वार्ड संख्या 2 का परिणाम आने के बाद बसपा की सीटों की संख्या बढ़कर 7 हो गई। इसके साथ ही केशवरायपाटन में बसपा सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। आगामी प्रधान चुनाव में पार्टी की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।

जिला परिषद में कांग्रेस मजबूत, पंचायत समितियों में चुनौती
चुनाव परिणामों के मुताबिक जिला परिषद में कांग्रेस ने 27 में से 21 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। ऐसे में जिला प्रमुख पद के चुनाव में कांग्रेस की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। भाजपा को केवल 6 सीटें मिली हैं। दूसरी ओर, पंचायत समिति चुनावों में बसपा ने कई क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। खासकर केशवरायपाटन में 7 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनने से प्रधान पद के चुनाव में राजनीतिक समीकरण दिलचस्प हो सकते हैं।

प्रशासन ने शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कराई प्रक्रिया
पुनर्मतदान और मतगणना के लिए जिला प्रशासन की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार मतदान और मतगणना की प्रक्रिया पूरी कराई गई। वीडियोग्राफी और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में निर्धारित नियमों के तहत मतगणना संपन्न हुई। उन्होंने बताया कि अब आगामी दिनों में जिला प्रमुख, उप जिला प्रमुख और पंचायत समितियों के प्रधान पद के चुनाव कराए जाएंगे। इसके लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed