फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Youth murdered in Makhu

मक्खू में युवक की हत्या

Mon, 21 Sep 2026 02:58 PM IST
Nivedita Nivedita
Updated Mon, 21 Sep 2026 02:58 PM IST
Youth murdered in Makhu
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव पदरी के नजदीक बहन के ससुरालियों से चल रहे विवाद के बीच एक नौजवान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान दविंदर सिंह निवासी दीमेके के रूप में हुई है। घटना के बाद थाना मक्खू पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के बड़े भाई ने बताया कि उनकी बहन की शादी गांव लक्खोके बहराम में हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष की ओर से बहन को परेशान किया जाता था। इसी कारण कुछ समय पहले उसे मायके ले आया गया था। परिवार के अनुसार, दविंदर सिंह अपनी बहन के ससुराल में कुछ सामान लेने गया था। वहां किसी बात को लेकर उसकी ससुरालियों के साथ कहासुनी हो गई। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद गांव पदरी के नजदीक दविंदर सिंह पर गोलियां चला दी गईं। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, दविंदर को दो गोलियां लगी थीं। इनमें एक गोली सीने और दूसरी बाजू पर लगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और उनके आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मृतक का अपनी बहन के ससुरालियों के साथ विवाद सामने आया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

कपूरथला में तलवंडी चौधरियां के पास हादसे में बिजली विभाग के ठेका कर्मचारी की मौत

चिट्टे के खिलाफ वीडियो बनाने पर धमकियां मिलने से आहत सुनाम के युवक ने खाया जहर

जीरा, मक्खू और मल्लांवाला में फूड सेफ्टी विभाग का छापा, 140 किलो नकली पनीर जब्त

फरीदकोट में बेरहमी से हत्या माम का आरोपी गिरफ्तार,अप्राकृतिक यौन संबंध के विवाद में सिर पर ईंट से किए थे वार

कोटकपूरा के फरीदकोट रोड रेलवे ओवरब्रिज पर दो कारों की सीधी टक्कर, बुजुर्ग महिला समेत 4 घायल

विज्ञापन

कोटकपूरा में घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या,झगड़े के बाद पड़ोसियों के घर सोते समय हमला

चंडीगढ़ सेक्टर-19 में गणेश विसर्जन

विज्ञापन

फिरोजपुर छावनी में बस अड्डा चलाने की मांग, जल्द समाधान का भरोसा

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन बरामद, चार आरोपी गिरफ्तार

जालंधर: कांग्रेस नेता परगट सिंह का आप-भाजपा पर हमला: “पंजाब की बदकिस्मती, अब अंडे-टमाटर की हो रही राजनीति

मोगा में चोरों के हौसले बुलंद, घर में घुसकर गैस सिलिंडर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

मोगा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग ने मारा पांच दुकानों पर छापा, एक दुकानदार का काटा चालान

मोगा में जन्मदिन मनाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो दोस्त घायल

पठानकोट में पानी में मिली संदिग्ध मिसाइलनुमा वस्तु, इलाके में मची सनसनी

चंडीगढ़: सीनेट चुनाव के लिए शुरू हुआ मतदान

20 Sep 2026

कोटकपूरा के श्री राधा कृष्ण मंदिर में श्रद्धा और धूमधाम से मनाई गई श्री राधा अष्टमी

कोटकपूरा में मोटरसाइकिल सवारों ने भाजपा नेता की पत्नी का पर्स छीना, वारदात सीसीटीवी में कैद

मोगा में किसानों ने पंजाब और केंद्र सरकार के पुतले जलाए, मांगों को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन

तरनतारन में पुलिस मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार

फिरोजपुर फूड सेफ्टी टीम की कार्रवाई, मेले से हटवाई रंगीन कॉटन कैंडी व घटिया खाद्य पदार्थ

कपूरथला में एनआरआई परिवार के घर में लगी संदिग्ध आग, गाड़ी जलकर राख

58वीं शहीदी कांफ्रेंस: फिरोजपुर-जम्मू के हजारों रेलकर्मियों ने 19 सितंबर 1968 के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

फरीदकोट में गुरुद्वारा टिल्ला बाबा फरीद में श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ के भोग से बाबा फरीद आगमन पर्व की शुरुआत

फरीदकोट में अज्ञात व्यक्ति के सिर पर वार करके हत्या,सड़क किनारे मिला शव,जांच कर रही है पुलिस

फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर प्रशासन के पुख्ता प्रबंध,चेयरमैन धालीवाल की स्वच्छता पर ध्यान देने की अपील

फरीदकोट में बाबा फरीद आगमन पर्व पर दिए जाते वार्षिक अवार्डों के लिए चयनित शख्सियतों की घोषणा

विद्यार्थियों के सफर को मिली ‘सेवा’ की रफ्तार, पांच स्कूलों को 10 बसें भेंट

पठानकोट में नशा मुक्त पंजाब यात्रा के विरोध में आप कार्यकर्ताओं ने दिखाए काले झंडे, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप

डिवीजन के डेरा बाबा नानक रेलवे स्टेशन पर मनाया स्टेशन महोत्सव

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed