{"_id":"68e628911041e30a4509cd56","slug":"video-moga-police-arrested-a-smuggler-travelling-in-a-car-with-one-kg-of-opium-2025-10-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोगा पुलिस ने एक किलो अफीम सहित कार सवार तस्कर को किया काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मोगा पुलिस ने एक किलो अफीम सहित कार सवार तस्कर को किया काबू
मोगा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 1 किलो अफीम सहित एक कार सवार नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार, सोमवार को मोगा सिटी साउथ पुलिस पार्टी गश्त के दौरान थी, तभी दो खास मुखबिरों से सूचना मिली कि बलविंदर सिंह, जो हरियाणा का निवासी है, अफीम की तस्करी करता है और आज कार नंबर HR 40 G 1992 में सवार होकर मोगा में अफीम बेचने के इरादे से आया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत बाबा मलन शाह रोड पर नाकाबंदी कर दी। थोड़ी देर बाद पुलिस ने उक्त कार को रोककर तलाशी ली, जिसमें आरोपी बलविंदर सिंह से 1 किलो अफीम बरामद हुई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना सिटी साउथ मोगा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेकर आगे की जांच करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।